OTT टॉप 10 की लिस्ट रिलीज, FIFA 2026 ने सभी फिल्मों, सीरीज और टीवी सीरीज को दी पटखनी, बना नंबर-1

ऑरमैक्स ने एक हफ्ते में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए कंटेंट की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट की वैरायटी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओटीटी पर टॉप-10 में रहा ये कंटेंट
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी प्लैटफॉर्म कंटेंट के मामले में दर्शकों की पहली पसंद बन चुका है. दर्शक क्वालिटी टाइम बिताने के लिए और एंटरटेनमेंट के फुल डोज के लिए बाहर निकलने से ज्यादा घर पर बैठकर ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. यही वजह है कि दर्शकों के ज्यादा से ज्यादा नंबर्स के चलते किसी शो और ओटीटी प्लैटफॉर्म को पहली तो किसी को दूसरी, तीसरी और दसवीं पोजीशन तक मिलती है. हाल में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर व्यूअरशिप पर नजर रखने वाली एजेंसी ऑरमैक्स ने 6 से 12 जुलाई तक सबसे ज्यादा देखे गए कंटेंट की एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पहले नंबर और दस नंबर पर आए कंटेंट के चेंज को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू रिपोर्ट में शामिल टॉप 10 कंटेंट में खेल से लेकर कॉमेडी और ड्रामा तक की वैरायटी दिखाई दे रही है. जियोहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अवेलेबल शो और सीरीज दर्शकों के बीच पॉपुलर बनी रहीं.

टॉप 10 में कौन-कौन शामिल?

1.  FIFA World Cup 2026 (Zee5) - 11.3 मिलियन दर्शक
फुटबॉल वर्ल्ड कप इस हफ्ते ओट टीवी का सबसे बड़ा अट्रैक्शन साबित हुआ. अलग-अलग मैचों और हाइलाइट्स ने युवा दर्शकों को खासतौर पर अपनी तरफ खींचा.

2.  Pritam and Pedro (JioHotstar) - 10.2 मिलियन दर्शक
यह सीरीज दूसरे नंबर पर रही. एंटरटेनमेंट और कहानी के मिक्स ने इसे दर्शकों की पसंद बनाया.

Advertisement

3.  Cricket Series: IND vs ENG 2026 (Men) (JioHotstar) - 10.0 मिलियन दर्शक
भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट सीरीज ने भी ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया.

4.  India's Got Latent S2 (YouTube/Netflix) - 4.9 मिलियन दर्शक
कॉमेडी शो के दूसरे सीजन ने चौथा नंबर हासिल किया.

5.  Laughter Chefs S3 (JioHotstar) - 4.8 मिलियन दर्शक
सेलिब्रिटी शेफ्स के मस्ती भरे कॉम्पिटीशन दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं.

Advertisement

6.  Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah (YouTube/Sony LIV) - 4.7 मिलियन दर्शक
लंबे समय से चल रही यह पॉपुलर सीरीज अपनी जगह बनाए हुए है.

7.  Lock Upp (Netflix) - 3.6 मिलियन दर्शक
रियलिटी शो ने सातवें नंबर पर जगह बनाई.

8.  Thukra Ke Mera Pyar S2 (JioHotstar) - 3.4 मिलियन दर्शक
रोमांटिक ड्रामा के नए सीजन ने दर्शकों का ध्यान खींचा.

9.  Ikka (Netflix) - 3.1 मिलियन दर्शक
नेटफ्लिक्स का यह शो नौवें नंबर पर रहा.

10.  Anupamaa (JioHotstar) - 3.0 मिलियन दर्शक
टीवी की मशहूर सीरीज ने इसे टॉप 10 में जगह दिलाई है.

ऑरमैक्स मीडिया की इस रिपोर्ट से साफ है कि ओटीटी पर दर्शकों का इंट्रेस्ट अब केवल वेब सीरीज तक सीमित नहीं है. स्पोर्ट्स इवेंट्स, क्रिकेट, कॉमेडी शोज और ट्रेडिशनल टीवी सीरीज की ओटीटी अवेलेबिलिटी ने इन प्लेटफॉर्म्स को और मजबूत बनाया है. जियो हॉटस्टार इस हफ्ते सबसे ज्यादा कंटेंट के साथ आगे रहा, जबकि नेटफ्लिक्स और यूट्यूब ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी.

यह भी पढ़ें: मैं नहीं चाहता फुंसुक वांगड़ू मर जाएं, सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए 3 ईडियट्स के चतुर रामालिंगम, शेयर किया वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
लश्‍कर की ट्रेनिंग के वीडियो से पाकिस्‍तान की फिर खुल गई पोल, भारत के खिलाफ रच रहा साजिश
Topics mentioned in this article
Fifa 2026
Jio Hotstar
Pritam And Pedro
Anupama
Thukra Ke Mera Pyar 2