OTT Release This Week : हिंदी से कोरियन तक, इस हफ्ते पर ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते ओटीटी प्रभास की फिल्म राजा साब से लेकर कोरियन ड्रामा इवन इफ दिस लव डिसअपियर्स टुनाइट तक कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हिंदी से कोरियन तक, इस हफ्ते पर ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में

फरवरी की शुरुआत ही एंटरटेनमेंट के तड़के के साथ होने जा रही है. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते फिल्मों और सीरीज की ऐसी लाइन-अप तैयार है, जिसे देखकर आपका वॉचलिस्ट लंबा होना तय है. बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड, कोरियन ड्रामा और हॉलीवुड थ्रिलर तक, हर जॉनर के फैंस के लिए कुछ ना कुछ खास आने वाला है. इसी बीच नेटफ्लिक्स पर 2025 की मोस्ट पॉपुलर फिल्म, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर' भी स्ट्रीम हो चुकी है. यानी अगर आप इसे थिएटर में मिस कर गए थे, तो अब घर बैठे पॉपकॉर्न के साथ इसका मजा ले सकते हैं. तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्या-क्या नया धमाका होने वाला है.

ये भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ के बाद रणबीर कपूर की रामायण में भी छाएंगे सनी देओल, मेकर्स का बड़ा बदलाव

राजा साब

साउथ सुपरस्टार प्रभास की फ्लॉप फिल्म ‘राजा साब' इस हफ्ते पर ओटीटी पर दस्तक दे रही है. 9 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म 6 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

किस-किसको प्यार करूं 2

 कपिल शर्मा की मल्टीस्टारर फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2' भी 6 फरवरी को ही जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. आपको बता दें कि कपिल की ये फिल्म भी बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही थी.

शब्द रीत और रिवाज

मिहिर आहूजा स्टारर फिल्म शब्द-रीत और रिवाज 6 फरवरी को जी5 पर रिलीज होने वाली है. शब्द एक ऐसे लड़के की कहानी है जो फुटबॉलर बनना चाहता है, लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि वो उनकी तरह गायक बने.

क्वीन ऑफ चेस

क्वीन ऑफ चेस, जुडिट पोल्गार की जिंदगी की कहानी है, जो दुनिया की टॉप 10 चेस रैंकिंग में पहुंचने वाली एकमात्र महिला है. ये फिल्म 6 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

नारी नारी नदुमा मुरारी

 तेलुगु कॉमेडी फिल्म नारी नारी नदुमा मुरारी 4 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. ये फिल्म 14 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, रिलीज के कुछ ही दिन बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है.

इन फिल्मों के अलावा ‘पराशक्ति' 7 फरवरी को जी5 पर, ‘अनफैमिलियर' 6 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर, ‘The Lincoln Lawyer सीजन 4', 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर, ‘डेथ विसपर' 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर, कोरियन ड्रामा ‘इवन इफ दिस लव डिसअपियर्स टुनाइट' 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर, ‘रिलेशनशिप गोल्स' 4 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Budget Session 2026 BREAKING: स्पीकर की तरफ कागज फेंका, लोकसभा में हंगामा! 6 सांसद निलंबित