सिनेमा की दुनिया का अपना जलवा है. इसके सितारों का फैन्स के बीच अलग ही रौला है. सोशल मीडिया पर इनकी कमाल की फॉलोइंग है. लेकिन अब सिनेमा के परदे और ओटीटी की स्क्रीन के बीच की खाई बहुत ही तेजी के साथ कम होती जा रही है. एक समय था जब बॉलीवुड के सितारों को उनकी भारी-भरकम फीस के लिए पहचाना जाता था. लेकिन अब ओटीटी के सितारे भी मोटी फीस ले रहे हैं. यही नहीं, बॉ़लीवुड के कई सितारों को सिर्फ इसलिए मोटी फीस मिल रही है क्योंकि जब ओटीटी पर उनकी फिल्म रिलीज होगी तो उनके फैन्स का ओटीटी प्लेटफॉर्म को खूब सपोर्ट भी मिलेगा.
एक समय था बॉलीवुड फिल्मों के लिए सितारे भारी-भरकम फीस वसूलते थे, वहीं अब ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए भी कलाकार खूब कमा रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियोसिनेमा ने ना सिर्फ कहानियों को नए कलेवर में पेश किया, बल्कि कलाकारों की कमाई के पैटर्न को भी पूरी तरह बदल डाला है.
OTT और बॉलीवुड की फीस
2025-26 के आंकड़ों पर नजर डालें तो बॉलीवुड के टॉप हीरो की फीस है:
- शाहरुख खान: 150-250 करोड़ रुपये
- सलमान खान: 100-150 करोड़ रुपये
- आमिर खान: 100-275 करोड़ रुपये
- अक्षय कुमार: 80-120 करोड़ रुपये
ओटीटी के सबसे महंगे 7 एक्टर
- अजय देवगन को रुद्र वेब सीरीज के लिए 125 करोड़ रुपये मिले थे.
- शाहिद कपूर फर्जी वेब सीरीज के लिए 30 करोड़ रुपये कमा ले गए.
- जयदीप अहलवात को पाताल लोक के लिए 20 करोड़ की फीस मिली है.
- वरुण धवन को सिटाडेल हनी बनी के लिए 20 करोड़ रुपये मिले
- सैफ अली खान ने सैक्रेड गेम्स के लिए 15-20 करोड़ रुपये चार्ज किए
- मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी ने द फैमिली मैन और मिर्जापुर के लिए 10 करोड़ रुपये लिए
क्यों बढ़ रही है ओटीटी फीस?
कोरोना लॉकडाउन के बाद मनोरंजन की दुनिया की तस्वीर बदल गई है. ओटीटी पर दर्शक हर पल कुछ नया चाहते हैं. दर्शक अब घर बैठे हाई-क्वालिटी ड्रामा, थ्रिलर और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं. सैक्रेड गेम्स, द फैमिली मैन, मिर्जापुर, पंचायत, गुल्लक, आश्रम और अनदेखी जैसी वेब सीरीज ने साबित किया कि अच्छी स्क्रिप्ट और बड़े नाम के साथ ओटीटी पर धमाका किया जा सकता है.
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट बताते हैं कि पहले बॉलीवुड हीरो फिल्म की सफलता से अपनी फीस बढ़ाते थे. अब ओटीटी पर एक सफल सीरीज उनके करियर और कमाई दोनों को बूस्ट दे रही है. अजय देवगन का केस क्लासिक उदाहरण है. उन्होंने फिल्मों में जो इमेज बनाई, उसे ओटीटी पर और मजबूत किया. सोनाक्षी सिन्हा भी लगातार ओटीटी पर अपने प्रोजेक्ट्स से दर्शकों का दिल जीत रही हैं और अपने फैन बेस से भी मुखातिब हो रही हैं.
ओटीटी पर फुल आजादी
ओटीटी ने कलाकारो को क्रिएटिव फ्रीडम भी दी है. जहां बॉलीवुड में मास-एंटरटेनमेंट और सेंसरशिप की बाधाएं हैं, वहां वेब सीरीज में बोल्ड कंटेंट और रियलिस्टिक रोल मिल रहे हैं. इसके साथ ही यहां उन कलाकारों को मौका मिल रहा है जिनके लिए बॉलीवुड में कुछ समय पहले तक रोल खत्म हो गए थे. या फिर उनकी पहुंच बड़े प्रोडक्शन हाउस तक नहीं थी.
यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान ने शादी के दिन गौरी से कहा था, 'चलो बुर्का पहनो नमाज पढ़ते हैं'- Old Video वायरल
इसकी एक मिसाल पंचायत वेब सीरीज है. अब आप कल्पना कीजिए इसके कलाकारों को बॉलीवुड क्या अपनी फिल्मों (एक दो को छोड़कर) में खपा सकता है जोकि बजट ओरियंटेड हो चुका है और सिर्फ स्टार किड्स पर ही भरोसा रखता है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ समय पहले कहा था कि ओटीटी ने इंडस्ट्री को लोकतांत्रिक बनाया है. अब सिर्फ थिएटर वाले हीरो ही नहीं, बल्कि अच्छे एक्टर्स भी स्टार बन रहे हैं.
OTT के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स
2026 में भी कई सीरीज पहले ही दस्तक दे चुकी हैं और आने वाले समय में पंचायत सीजन 5 और गुल्लक सीजन 5 आने वाले हैं. यही नही, सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़ का सीजन 2 शूट हो चुका है. फिर फिल्मों के मोर्चे पर भी धुरंधर प्रयोग नजर आ रहे है. सान्या मल्होत्रा, राधिका आप्टे जैसे ओटीटी के बड़े नाम हैं. फिर सोनाक्षी सिन्हा ओटीटी पर दहाड़ जैसी सीरीज कर चुकी हैं तो वहीं हाल ही में उनकी सिस्टम मूवी रिलीज हुई है. ऐसे में ओटीटी हर दिन के साथ नए धमाके कर रहा है.