OTT की 7 धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज एक बार की शुरू तो सोना जाएंगे भूल, 5वीं में शादी के नाम पर लड़कियों को फंसाता खूंखार सीरियल किलर

Netflix, Prime Video और JioHotstar पर मौजूद 7 क्राइम थ्रिलर सीरीज जिन्हें खत्म किए बिना नींद नहीं आएगी. पांचवीं वाली सीरीज में है लड़कियों को फंसाकर कत्ल करने वाले सीरियल किलर की कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
OTT पर मौजूद 7 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज, 5वीं वाली है सीरियल किलर की कहानी
NDTV
नई दिल्ली:

अगर आपको मर्डर मिस्ट्री, पुलिस की जांच और अपराधियों के दिमागी खेल वाली कहानियां पसंद हैं, तो OTT पर कई ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज मौजूद हैं, जिनकी कहानी आपको अगला एपिसोड देखने के लिए मजबूर कर सकती है. इनमें कहीं एक हत्या के पीछे छिपे राज हैं, तो कहीं पुलिस और अपराधियों के बीच ऐसा मुकाबला, जिसमें हर नया सुराग कहानी को दूसरी दिशा में ले जाता है. Netflix से Prime Video और JioHotstar तक, ये 7 सीरीज आपके वीकेंड वॉचलिस्ट में शामिल हो सकती हैं. पांचवें नंबर वाली वेब सीरीज में तो एक सीरियल किलर की कहानी है जो लड़कियों को शादी का झांसा देकर फंसाता है.

OTT पर मौजूद 7 क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज

1. कोहरा (Kohrra)
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix
पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनी 'कोहरा' की कहानी एक एनआरआई दूल्हे की हत्या से शुरू होती है. दो पुलिस अधिकारी मामले की जांच करते हैं और धीरे-धीरे परिवार, रिश्तों और अतीत से जुड़े कई रहस्य सामने आने लगते हैं. बरुण सोबती, सुविंदर विक्की और मोना सिंह की अदाकारी इस क्राइम ड्रामा को खास बनाती है. इसके दोनों सीजन में छह-छह एपिसोड हैं.

Advertisement

2. खाकी: द बिहार चैप्टर (Khakee: The Bihar Chapter)
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix
करण टैकर, अविनाश तिवारी और अभिमन्यु सिंह की यह सीरीज पुलिस अधिकारी अमित लोढ़ा और अपराधी चंदन महतो के बीच टकराव दिखाती है. बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और सत्ता के प्रभाव के बीच पुलिस की चुनौती कहानी को आगे बढ़ाती है. 7 एपिसोड वाली इस सीरीज में तेज रफ्तार घटनाएं और कई निर्णायक मोड़ देखने को मिलते हैं.

Advertisement

3. पाताल लोक (Paatal Lok)
OTT प्लेटफॉर्म: Prime Video
जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक' में इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी एक हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामले की जांच करता है. यह मामला धीरे-धीरे अपराध, भ्रष्टाचार और ताकतवर लोगों से जुड़े बड़े नेटवर्क की ओर ले जाता है. यथार्थवादी किरदार और जटिल जांच इस सीरीज की प्रमुख खूबियां हैं. पाताल लोक के दो सीजन और 17 एपिसोड हैं.

4. असुर (Asur)
OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar
अरशद वारसी और बरुण सोबती की 'असुर' अपराध की जांच को पौराणिक मान्यताओं और फॉरेंसिक साइंस के साथ जोड़ती है. जांचकर्ताओं के सामने एक ऐसा अपराधी है, जिसकी सोच और तरीके समझना आसान नहीं. सीरीज में मनोविज्ञान, रहस्य और लगातार बदलते सुरागों का मेल देखने को मिलता है. इसके दो सीजन और 16 एपिसोड हैं.

Advertisement

5. दहाड़ (Dahaad)
OTT प्लेटफॉर्म: Prime Video
सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' राजस्थान के एक कस्बे में महिलाओं के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटनाओं पर आधारित क्राइम थ्रिलर है. पुलिस अधिकारी अंजलि भाटी जब इन मामलों की जांच शुरू करती हैं, तो उन्हें कई चौंकाने वाले सुराग मिलते हैं. विजय वर्मा का किरदार कहानी में सस्पेंस को और गहरा करता है. इसके 8 एपिसोड हैं.

Advertisement

6. दिल्ली क्राइम (Delhi Crime)
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix
शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की 'दिल्ली क्राइम' असली घटनाओं से प्रेरित पुलिस जांच पर केंद्रित है. इसकी कहानी जांच अधिकारियों के काम, दबाव और अपराध के पीछे की परिस्थितियों को सामने लाती है. अलग-अलग सीजन में अलग मामलों को दिखाया गया है, इसलिए हर सीजन की अपनी अलग कहानी है. दिल्ली क्राइम के 3 सीजन और 18 एपिसोड हैं.

7. सेक्रेड गेम्स (Sacred Games)
OTT प्लेटफॉर्म: Netflix
सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह सीरीज मुंबई की अपराध की दुनिया, पुलिस और गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के इर्द-गिर्द घूमती है. एक रहस्यमय फोन कॉल से शुरू हुई कहानी धीरे-धीरे शहर के बड़े षड्यंत्रों और कई छिपे राजों तक पहुंचती है. दो सीजन वाली यह सीरीज उन दर्शकों के लिए है जिन्हें गंभीर और जटिल क्राइम ड्रामा पसंद है. नेटफ्लिक्स की इस क्राइम थ्रिलर के 16 एपिसोड हैं.

वीकेंड पर किस सीरीज से करें शुरुआत?

अगर आपको छोटे सीजन और जांच की कहानी पसंद है, तो ‘कोहरा' और ‘खाकी: द बिहार चैप्टर' से शुरुआत कर सकते हैं. साइकोलॉजिकल सस्पेंस के लिए 'असुर', जबकि अपराध और सत्ता के रिश्ते को समझने के लिए 'पाताल लोक' अच्छा विकल्प है. अगर सीरियल किलर का खौफ देखना है तो इसके लिए 'दहाड़' परफेक्ट है. इन सभी सीरीज की कहानियां अलग हैं, लेकिन हर एक में अपराध की गुत्थी सुलझाने का अपना तरीका है.

Featured Video Of The Day
Anant Singh News: JDU से निकाले जाने के बाद क्या बोले अनंत सिंह
Topics mentioned in this article
Netflix
Prime Video
JioHotstar
OTT
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं