ओरी एक फोटो के लिए लेते हैं लाखों रुपए, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बताया- 2025 में 80 शादियों में हुए शामिल  

Orry charges lakhs for a single photo: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे ओरी ने बताया कि वह एक फोटो के लिए लाखों रुपए लेते हैं, जिसके कारण वह उनका बिजनेस बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे ओरी, मलाइका अरोड़ा और रवि किशन
नई दिल्ली:

हंसी के ठहाकों से भरा रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हर एपिसोड फैंस को गुदगुदाने पर मजबूर कर देता है. इस बार शो में मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और सोशल मीडिया शख्सियत ओरी पहुंचे. रवि किशन और ओरी ने स्टेज पर खूब मस्ती की और ओरी ने रवि किशन के कहने पर भोजपुरी भी बोली. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओरी एक फोटो क्लिक कराने के लिए 15 लाख रुपये लेते हैं और वो भी डिस्काउंट के साथ? 

शादी में जाने का पैसा चार्ज करते हैं ओरी

ओरी को बॉलीवुड की हर पार्टी और फंक्शन में देखा जाता है. कई बार सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल भी करते हैं कि ओरी हर जगह कैसे पहुंच जाते हैं. दरअसल ओरी को बॉलीवुड की हर शादी और पार्टी का न्योता मिलता है और वे शादी में जाने के पैसे भी चार्ज करते हैं. इतना ही नहीं, ओरी हर शादी और फंक्शन में नए आउटफिट पहनते हैं और कभी भी आउटफिट रिपीट नहीं करते। यह खुलासे खुद ओरी ने शो में किए हैं.

ये भी पढे़ं- हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीत का गर्लफ्रेंड को दिया क्रेडिट, माहिका शर्मा ने क्रिकेटर के लिए लिखी दिल की बात

Advertisement

2025 में इतनी शादियों में शामिल हुए ओरी

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में ओरी ने बताया कि साल 2025 में उन्हें 80-90 शादियों के इंविटेशन आए थे और वे लगभग हर शादी का हिस्सा बने थे क्योंकि यही उनका काम है. ओरी ने यह भी बताया कि वे हाथ रखने वाले पोज के साथ फोटो लेने के भी पैसे चार्ज करते हैं. उन्होंने बताया कि डिस्काउंट के साथ एक फोटो का 15 लाख रुपये है. ओरी ने यह भी जिक्र किया कि लोगों का मानना है कि उनका टच मैजिकल है.

उन्होंने बताया कि लोग मेरे पास आकर उन्हें हाथ लगाने के लिए कहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि मेरे हाथ लगाने से उनकी मुश्किलें और बीमारियां भी ठीक हो जाती है. ओरी ने यह भी साफ किया कि यह दावा लोग करते हैं, वे नहीं. बता दें कि इससे पहले ओरी ने खुलासा किया था कि 8 साल से दंपत्ति को संतान नहीं हो रही थी, लेकिन उसके पति को छूने के बाद दंपत्ति को संतान हो गई. इसके लिए भी ओरी ने मोटा पैसा चार्ज किया था. 

ये भी पढे़ं- कौन हैं क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल, इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोअर्स, किस फिल्म से करेंगी एक्टिंग डेब्यू

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Abhishek Banerjee attack: कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके... ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला!
Topics mentioned in this article