TIME की दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल होने वाला इकलौता इंडियन एक्टर, परिवार में एक से बढ़कर स्टार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर टाइम-100 की लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय एक्टर हैं. वह इन दिनों अपनी 4000 करोड़ की फिल्म रामायणम्में अपने राम अवतार और 150 करोड़ की भारी-भरकम फीस को लेकर काफी चर्चाओं में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
TIME की दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में इकलौते भारतीय एक्टर रणबीर कपूर
नई दिल्ली:

कपूर खानदान के चिराग बॉलीवुड के 'सांवरिया' यानी रणबीर कपूर के लिए ये साल बेहद खास बन गया है. एक तरफ जहां उनकी 4000 करोड़ के बजट में बनी आने वाली फिल्म 'रामायणम्' को लेकर पूरे देश में जबरदस्त क्रेज छाया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सात समंदर पार भी भारत का झंडा गाड़ दिया है. प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने उन्हें साल 2026 के '100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों' की लिस्ट में शामिल किया है. सबसे खास बात ये है कि इस लिस्ट में जगह बनाने वाले वह इस साल के इकलौते भारतीय एक्टर हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रणबीर कपूर के दादा राज कपूर, ताऊ रणधीर कपूर, पापा ऋषि कपूर और कजिन करिश्मा और करीना कपूर हैं. 

एक्टिंग से लेकर ग्लोबल आइकन तक रणबीर कपूर का जलवा

रणबीर कपूर को इस लिस्ट में शामिल करते हुए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने उनके बारे में बहुत खूबसूरत बात कही. उन्होंने लिखा कि रणबीर उन कलाकारों में से हैं जो खुद एक विरासत (Legacy) बन जाते हैं. जहां आजकल फिल्मों को सिर्फ पैसों (Box Office) से तौला जाता है, वहीं रणबीर अपनी शांत और गहरी एक्टिंग से लोगों के दिलों को छू लेते हैं. TIME मैगजीन का मानना है कि रणबीर भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया में एक नई और मजबूत पहचान दिला रहे हैं. वे सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक बेहतरीन कहानीकार (Storyteller) भी हैं.

ये भी पढें- 4000 करोड़ की रामायणम् और रणबीर कपूर की फीस 150 करोड़, अरुण गोविल 90s के सबसे महंगे एक्टर, फिर भी राम बनने की फीस जान होंगे हैरान

4000 करोड़ की 'रामायणम्' में राम बने हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायणम्' को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं. निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. फिल्म का टीजर आ चुका है और सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह छा चुका है. इस फिल्म में रणबीर कपूर को 'भगवान राम' के रूप में देखकर फैंस बेहद खुश हैं. उनका लुक बेहद शांत और अट्रैक्टिव लग रहा है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और VFX हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देने वाला है.

Advertisement

'रामायणम्' में सबसे महंगे एक्टर हैं रणबीर कपूर

इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने जो फीस ली है, उसने सबको हैरान कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब ₹150 करोड़ की फीस ली है. उनके अलावा रावण का रोल करने वाले यश को करीब ₹100 करोड़, हनुमान बने सनी देओल करीब ₹20-₹40 करोड़ और माता सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी को करीब ₹12 करोड़ मिले हैं. रणबीर कपूर इस फिल्म के साथ देश के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.

'रामायणम्' कब रिलीज होगी

अगर आप भी रणबीर कपूर को बड़े पर्दे पर 'राम' के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस मेगा बजट फिल्म का पहला पार्ट इस साल के आखिरी यानी दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकता है. इसके बाद दूसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामायणम् में राजा दशरथ बनेंगे अरुण गोविल, 40 साल बाद ‘रामायण' के राम की दिखी झलक, फैंस बोले- रणबीर से अच्छे लग रहे

Featured Video Of The Day
180 लड़कियां, 350 वीडियो और एक साजिश, अमरावती केस ने सबको चौंकाया
Topics mentioned in this article