एक फिल्म और सुपरस्टार, फिर हुई इंडस्ट्री से गायब, 50 हजार करोड़ की मालकिन बनी परफेक्ट हाउसवाइफ...पहचाना?

जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, उसने अपने करियर में एक ही फिल्म की है और फिर फिल्मी दुनिया को बाय बाय कह दिया था, लेकिन फिल्मों से दूर होकर यह एक्ट्रेस आज 50 हजार करोड़ रुपये की मालकिन है, जानिए कैसे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Swades Movie Actress: स्वदेस में नजर आई थीं गायत्री जोशी

Swades Movie Actress: बॉलीवुड में कई स्टार ऐसे आए, जो एक-दो  फिल्म देने के बाद शोबिज छोड़ गुमनामी की दुनिया में चले गए. पीक करियर में शोबिज छोड़ चुके इन स्टार्स ने अपनी अलग दुनिया बनाई और नया कारोबार खड़ा किया. इसी में एक नाम शामिल है, उस एक्ट्रेस का जिसने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, उसने अपने करियर में एक ही फिल्म की है और फिर फिल्मी दुनिया को बाय बाय कह दिया था, लेकिन फिल्मों से दूर होकर यह एक्ट्रेस आज 50 हजार करोड़ रुपये की मालकिन है, जानिए कैसे.

कौन है ये एक्ट्रेस?

दरअसल, जिस फिल्म और एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं, वो है फिल्म स्वदेश की लीड एक्ट्रेस गायत्री जोशी. साल 2004 में रिलीज हुई आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म स्वदेश एक शानदार फिल्म है, जिसका ऑस्कर के लिए भी चयन हुआ था. फिल्म स्वदेश गायत्री की एकमात्र फिल्म है और इस फिल्म से ही वह शाहरुख खान के फैंस के बीच छा गई थीं. शाहरुख और गायत्री की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. स्वदेश के बाद कहा जा रहा था कि गायत्री फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हो सकती हैं, लेकिन बॉलीवुड छोड़ उन्होंने दर्शकों को बड़ा धक्का दिया.

क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?

अब सवाल है कि गायत्री ने डेब्यू फिल्म हिट देने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से क्यों किनारा कर लिया था? दरअसल, एक्ट्रेस ने स्वदेश की रिलीज के अगले साल 2005 में ही बिजनेसमैन विकास ओबरॉ से शादी रचा ली थी और फिर उन्होंने बॉलीवुड को बाय-बाय कह दिया था. विकास भारत के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं. वह भारत की रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन चलाते हैं. फोर्ब्स की मानें तो वह 50 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान की हीरोइन 50 हजार करोड़ रुपये की मालकिन हैं. 

यह भी पढ़ें: 1992 की वो ब्लॉकबस्टर जिसने शाहरुख-ऋषि दोनों को दी पहचान, किंग खान को मिली 11 हजार फीस, रिलीज के बाद एक्ट्रेस की हुई मौत

Advertisement
Featured Video Of The Day
खजाने में चपत...चुप क्यों रहे चंपत राय?
Topics mentioned in this article
Gayatri Joshi
Gayatri Joshi Actress
Swades
Swades Actress
Gayatri Joshi Latest News