हिंदी सिनेमा का भरोसेमंद एक्टर कहलाता था ये शख्स, अमिताभ बच्चन के साथ दी हिट फिल्में, पहचाना?

Om Prakash Mehra Death Anniversary: ओम प्रकाश को शादी की दावत के दौरान मिला था पहला फिल्म का ऑफर, 80 रुपए से शुरू किया इंडस्ट्री का सफर. कहलाए भरोसेमंद एक्टर

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में नजर आए ओम प्रकाश मेहरा
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता ओम प्रकाश ने कई दशकों तक दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी और कई बार आंखों में आंसू भी भर दिए. वह हर फिल्म में अपने किरदार से जान डाल देते थे. उन्हें कभी हीरो नहीं कहा गया, लेकिन उनके अभिनय की ताकत इतनी थी कि वह लोगों के दिलों में जगह बना ही लेते थे. ओम प्रकाश की पुण्यतिथि के मौके पर आज हम उनकी जिंदगी के सबसे दिलचस्प किस्से के बारे में बात करेंगे, जब उन्हें अपना पहला फिल्मी ऑफर एक शादी की दावत में मिला था. ओम प्रकाश का जन्म 19 दिसंबर 1919 को जम्मू में हुआ था. उनका पूरा नाम ओम प्रकाश बख्शी था. बचपन से ही उन्हें मंच और अभिनय से गहरा लगाव था. वे जम्मू के दीवान मंदिर स्टेज पर रामलीला और अन्य नाटकों में भाग लेने लगे.

25 रुपए महीने मिलता था वेतन

उनका करियर ऑल इंडिया रेडियो से शुरू हुआ. साल 1937 में वे लाहौर (अब पाकिस्तान) में ऑल इंडिया रेडियो में शामिल हुए. उन्हें वहां महज 25 रुपए महीने वेतन मिलता था. रेडियो पर उनका कार्यक्रम 'फतेहदीन' बेहद लोकप्रिय हुआ. लोग उनके कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करते थे. रेडियो ने उन्हें पहचान दिलाई, लेकिन उनका सपना फिल्मों में काम करने का था.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की फिल्मों को जब इस एक्टर ने बताया था फैंटेसी, 1987 का वीडियो फिर हुआ वायरल

लाहौर में मिला काम 

ओम प्रकाश की फिल्मों की दुनिया में एंट्री भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. कहा जाता है कि एक बार वे अपने एक दोस्त के शादी समारोह में गए थे. वहां वे लोगों का मनोरंजन कर रहे थे. इसी दौरान मशहूर फिल्म निर्देशक दलसुख पंचोली ने उन्हें देखा और उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर ओम प्रकाश को लाहौर बुलाया. वहां उन्होंने ओम प्रकाश को साल 1950 में फिल्म 'दासी' में काम करने का मौका दिया. इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 80 रुपए मिले थे. यह छोटा सा मौका उनके करियर के लिए बड़ा मोड़ साबित हुआ. 

Advertisement

अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में किया काम

फिल्म 'दासी' के बाद ओम प्रकाश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनके अभिनय की ताकत और अलग-अलग किरदारों ने उन्हें हिंदी सिनेमा का भरोसेमंद अभिनेता बना दिया. उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनकी चर्चित फिल्मों में 'पड़ोसन', 'चुपके-चुपके', 'दस लाख', 'गोपी', 'नमक हलाल', 'शराबी', और 'जंजीर' जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्मों में यादगार किरदार निभाए. खासकर 'नमक हलाल' का दद्दू और शराबी का 'मुंशीलाल' आज भी दर्शकों की यादों में ताजा हैं.

ये भी पढ़ें- इस सुपरस्टार जैसा के खाने के प्रति नहीं देखा होगा ऐसा क्रेज, शूटिंग के बीच मुंबई से ऑर्डर किया चेन्नई से खाना

Advertisement

लीलावती अस्पताल में ली आखिरी सांस

अपने करियर के अंतिम दिनों में ओम प्रकाश बीमार रहने लगे थे. 21 फरवरी 1998 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. लेकिन उनके अभिनय के किस्से फिल्म प्रेमियों के बीच आज भी सुनाए जाते हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Mojtaba Khamenei Vs Donald Trump, ईरान-अमेरिका जंग के 14वें दिन क्या-क्या हुआ?