रात में यह बुजुर्ग गा रहा था गदर फिल्म का 'घर आ जा परदेसी' गाना तभी आ पहुंचे फिल्म के डायरेक्टर और फिर...

गदर के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन्हीं की फिल्म का 'घर आजा परदेसी' गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
बुजुर्ग व्यक्ति ने गाया सनी देओल की फिल्म Gadar का गाना
नई दिल्ली:

इस समय सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. गदर की सफलता के बाद लोग गदर 2 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म गदर 2 का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें सनी देओल हाथ में बैलगाड़ी का चक्का उठाए नजर आए थे. फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं. अनिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन्हीं की फिल्म गदर का 'घर आजा परदेसी' गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है. क्या है इस वीडियो में चलिए आपको बताते हैं. 

वीडियो को अनिल शर्मा ने शेयर किया है, जिसमें वे खुद भी दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "कल रात में @myogiadityanath ji की मीटिंग के बाद kartar rd से गुज़र रहा था, बहुत सी पुरानी यादें आयीं बचपन की, walk करते करते एक और याद से सामना हुआ. एक बुजुर्ग गा रहा था.. #gadar का ये गीत.. हमने आनंद लिया आप भी आनंद लें..". अनिल शर्मा इस वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति से बात करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग व्यक्ति कितने आनंद के साथ 'घर आजा परदेसी' गा रहा है, इसके बाद वह 'तेरे जैसा यार कहां' गाना भी गाता है. 

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'सर गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म से टकराव नहीं होना चाहिए'. तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'क्या दोस्त कुछ देना चाहिए था आपको या फिर सब पहले से तय था'. इस तरह से लोग इस वीडियो पर भर-भर के प्यार बरसा रहे हैं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Ram Mandir Chori Case में आज SC में बड़ी सुनवाई!; टिन्नू यादव की रिमांड और SIT जांच पर टिकीं नजरें
Topics mentioned in this article
Gadar
Gadar 2
Anil Sharma
Old Man Sings Gadar Song
Old Man Sings Ghar Aaja Pardesi
Old Man Singing Video
Old Man Singing Viral Video
Singing Viral Video
Old Man Singing Gadar Song
Man Singing Video
Man Singing Sunny Deol Song
Old Man Sings Sunny Deol Sing Video