यूट्यूबर ने 9 करोड़ में बनाई 1 घंटे 48 मिनट की हॉरर मूवी, 4 दिन में कमा गई 210 करोड़- रोंगटे खड़ कर देगी ये लव स्टोरी

Obsession 2026 Movie: एक यूट्यूबर ने 9 करोड़ रुपये के बजट में एक हॉरर मूवी. लेकिन इस मूवी ने ऐसी धूम मचाई कि अब सिनेमाघरों में प्रोड्यूसर्स के लिए जबरदस्त फायदे का सौदा बनी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूट्यूबर ने बनाई हॉरर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचा गदर

एक छोटे से बजट वाली हॉरर फिल्म ने हॉलीवुड को चौंका दिया है. 'ऑब्सेशन' ने महज 10 लाख डॉलर (9 करोड़ रुपये) के बजट में दुनिया भर में 2.48 करोड़ डॉलर (करीब 210 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर लिया है. रिलीज के महज चार दिन बाद यह माइक्रो-बजट फिल्म सिनेमाई चमत्कार बन गई है. फिल्म की सोशल मीडिया से लेकर हर जगह जमकर चर्चा हो रही है, अभी तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर चार ही दिन हुए हैं, आने दिनों में इसके और भी धूम मचाने की उम्मीद है.

1 घंटे 48 मिनट की हॉरर मूवी

15 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई यह 1 घंटे 48 मिनट की आर रेटेड हॉरर-थ्रिलर है. यूट्यूबर से फिल्ममेकर बने करी बेकर ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है. मुख्य भूमिका में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेटे हैं. कहानी 'द मंकीज पॉ' वाली क्लासिक थीम पर आधारित है, एक साधारण लड़का अपनी क्रश को हासिल करने के लिए 'वन विश विलो' नाम के जादुई खिलौने को तोड़ता है. उसकी इच्छा पूरी होती है, लेकिन जल्द ही वो प्यार जुनून, स्टॉकिंग और डरावने अंधेरे में बदल जाता है.

ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस सफर

फोकस फीचर्स ने इसे TIFF 2025 में देखकर लगभग 1.5 करोड़ डॉलर (144 करोड़ रुपये) में खरीदा था. कम बजट, नए चेहरे और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ के बावजूद फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में अमेरिका में 1.72 करोड़ डॉलर और दुनिया भर में करीब 2.48 करोड़ डॉलर कमा लिए. रोटन टोमैटोज पर 94 फीसदी फ्रेश रेटिंग के बाद दर्शक इसे 2026 की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में शुमार कर रहे हैं.

Advertisement

छोटा बैकेट बड़ा धमाल

जहां बड़े स्टूडियोज करोड़ों खर्च करते हैं, वहीं करी बेकर जैसे नए डायरेक्टर ने साबित किया कि अच्छी स्क्रिप्ट, तगड़े परफॉर्मेंस और स्मार्ट मार्केटिंग से छोटा बजट भी बड़ा धमाका कर सकता है. इंडे नवारेटे की परफॉर्मेंस को खास तौर पर सराहा जा रहा है, जो एक साधारण लड़की से ऑब्सेसिव और खतरनाक किरदार में बदलती है.

यूट्यूब पर हॉलीवुड स्टार

करी बेकर का पिछला प्रोजेक्ट यूट्यूब पर वायरल हुआ था, अब हॉलीवुड के नए सितारे बन गए हैं. फिल्म प्रोड्यूसर्स पहले ही सीक्वल की चर्चा कर रहे हैं. कुल मिलाकर 'ऑब्सेशन' 2026 की अब तक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस स्टोरी बनकर उभरी है. यह साबित करती है कि बड़े नामों और भारी भरकम बजट की जरूरत नहीं. बस एक अच्छी कहानी और सच्चा जुनून काफी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम कृष्ण ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Obsession Box Office Collection
Obsession 2026
Obsession Movie