O Romeo Fee Ticket: तीन दिन में ही मुफ्त हुई शाहिद कपूर की फिल्म, एक आओ दूसरे को साथ में दिखाओ

O Romeo Free Ticket: शाहिद कपूर, नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी की फिल्म ओ रोमियो सुर्खियों में है. इस फिल्म को समीक्षकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
O Romeo Free Ticket: तीन दिन में ही मुफ्त हुई शाहिद कपूर की फिल्म

O Romeo Free Ticket: शाहिद कपूर, नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी की फिल्म ओ रोमियो सुर्खियों में है. इस फिल्म को समीक्षकों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. ओ रोमियो का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये के पार हो गया है. शाहिद कपूर की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है. फिल्म की धीमी रफ्तार को देखते हुए अब ओ रोमियो के मेकर्स ने बड़ा फैसला ले लिया है. जिससे शाहिद कपूर के फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: एक साल में 33 फिल्में और 180 गाने देने वाला वो स्टार, जिन्होंने कहा था- साल में दो फिल्में प्यार से करो, वही बेस्ट है

फ्री हुई ओ रोमियो की टिकट

ओ रोमियो के निर्माताओं ने वैलेंटाइन वीकेंड को ध्यान में रखते हुए BOGO (Buy One Get One) ऑफर शुरू किया है, यानी एक टिकट खरीदने पर दूसरा फ्री मिल रहा है. ओ रोमियो ने पहले दिन करीब 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जो शाहिद कपूर की पोस्ट-कोविड फिल्मों में सबसे बेहतर था. वीकेंड में यह 30 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई, लेकिन अब BOGO ऑफर से लगता है कि आगे कलेक्शन बढ़ाने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाया गया.

BOGO offer for O'Romeo !! It's just sad now
by u/Rude_Affect_7556 in BollyBlindsNGossip

फिल्म का बजट

ओ रोमियो विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की है, जिसमें शाहिद कपूर के अलावा त्रिप्ति डिमरी और अन्य कलाकार हैं. यह एक एक्शन-म्यूजिकल ड्रामा है, जिसे साजिद नदियाडवाला ने प्रोड्यूस किया. शुरुआत में फिल्म को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन कुछ विवाद और मिक्स्ड रिव्यूज के बाद स्थिति बदल गई. विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो 75-80 करोड़ रुपए के बड़े बजट से बनी है. फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट अधिकार पहले ही बिक चुके हैं. ओ रोमियो रोमांटिक ड्रामा को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. 
 

Featured Video Of The Day
AI Impact Summit Delhi 2026: 800 से ज्यादा स्टार्टअप्स और 2.5 लाख लोगों का मेला, PM मोदी ने दी बधाई