O Romeo Box Office Collection Day 6: 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर के बाद सनी देओल की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर राज देखने को मिला. वहीं इसके बाद अब लग रहा है कि शाहिद कपूर की ओ रोमियो दर्शकों की पहली पसंद बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं भारत में 50 करोड़ की ओर फिल्म का कलेक्शन बढ़ चुका है. हालांकि अभी फिल्म बजट का कलेक्शन हासिल करने से दूर है. लेकिन जिस तरह वीकडेज में कमाई हो रही है.
ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, छठे दिन यानी गुरुवार को 3.5 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है, जिसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 43.85 करोड़ हो गई है. वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो 67.15 करोड़ रहा. वहीं इंडिया ग्रॉस 51.75 करोड़ का कलेक्शन फिल्म हासिल कर चुकी है. जबकि ओ रोमियो का बजट 125 से 150 करोड़ के बीच बताया गया है. इसके चलते शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की हिट साबित होने के लिए 125 करोड़ की कमाई करनी होगी.
ये भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुक रही ओर रोमियो की आंधी, शाहिद कपूर ने कमाए इतने रुपये
5 दिनों में ओ रोमियो की कमाई
पहले दिन 8.5 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की. दूसरे दिन यह आंकड़ा 12.65 करोड़ की कमाई फिल्म ने की. जबकि तीसरे दिन कलेक्शन 9 करोड़ पहुंच गया. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया और पांचवें दिन 5.35 करोड़ की कमाई हासिल हुई. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो यह 15.4 करोड़ रहा है.
ओ रोमियो के बारे में
ओ रोमियो को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और निर्माता साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई है. फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी के अलावा नाना पाटेकर और फरीदा जलाल भी नजर आ रहे हैं. लेकिन उनका स्क्रीनप्ले काफी कम है. वहीं कहानी की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह हुसैन उस्तरा से प्रेरित है.
ये भी पढ़ें- O Romeo Free Ticket: तीन दिन में ही मुफ्त हुई शाहिद कपूर की फिल्म, एक आओ दूसरे को साथ में दिखाओ