O Romeo Box Office Collection Day 18: 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज के बाद 'ओ रोमियो' का हाल बेहाल, जानें कितनी हुई अब तक कमाई

O romeo Box office Collection day 18 : शाहिद कपूर की फिल्म ओ'रोमियो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड रुपये कमाकर पहले ही करिश्मा दिखा चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
O romeo Box office Collection day 18 : तीसरे सोमवार कितना कमाल कर रही शाहिद कपूर की एक्शन रोमांटिक ड्रामा
नई दिल्ली:

O romeo Box office Collection day 18 : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक एक्शन फिल्म ओ'रोमियो अपनी रिलीज के 17 दिन पूरे कर चुकी है. आज 2 मार्च को फिल्म अपने तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन में चल रही है. शाहिद कपूर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की जोड़ी की फिल्म बीती 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौक पर रिलीज हुई थी. फिल्म ओ'रोमियो ने भारत में पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा से खाता खोला था. ओ'रोमियो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार कर चुकी है और बीते रविवार फिल्म की कमाई में हल्का उछाल भी आया था. वहीं फिल्म अपने तीसरे सोमवार बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करने जा रही है, चलिए जानते हैं.

ओ'रोमियो का डे वाइज कलेक्शन
सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने बीते रविवार यानी 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसी के साथ भारत में ओ'रोमियो का कुल कलेक्शन 65.32 करोड़ रुपये हो चुका है. सैकनिल्क के अनुसार, ओ'रोमियो ने पहले दिन 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये, चौथे दिन  4.85 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.35 करोड़ रुपये, छठे दिन 3.65 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.1 करोड़ रुपये और इस तरह फिल्म ने पहले हफ्ते 47.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे सोमवार यानी 8वें दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 3.4 करोड़ रुपये, 10वें दिन 3.15 करोड़ रुपये, 11वें दिन 1.6 करोड़ रुपये, 12वें दिन 1.65 करोड़ रुपये, 13वें दिन 1.25 करोड़ रुपये, 14वें दिन 1.25 करोड़ रुपये, 15वें दिन 1.15 करोड़ रुपये, 16वें दिन 1.3 करोड़ रुपये और 17वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कलेक्शन किया.

ओ'रोमियो की 18वें दिन की कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे सोमवार दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने 0.17 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. सोमवार 2 मार्च को हिंदी के मॉर्निंग शो में 6.80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज हुआ है. बता दें, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ओ'रोमियो की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हुसैन उस्तारा और सपना दीदी (लेडी डॉन) की रियल लाइफ स्टोरी है. फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तारा का शानदार रोल किया है. फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल अहम रोल में दिख रही हैं. शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है. इससे पहले यह जोड़ी कमीने और हैदर जैसी दमदार फिल्में भी दे चुकी है.






 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के 'डिमोना' परमाणु केंद्र पर ईरानी हमले से क्यों डरी दुनिया? | Iran War News