नूतन का दामाद है बॉलीवुड का यह सुपरस्टार, पत्नी भी रह चुकी है 90s की टॉप एक्ट्रेस

Nutan Son In Law Photo: 4 दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली दिग्गज एक्ट्रेस नूतन ने 1950 में करियर की शुरुआत की और 1990 की शुरुआत तक बॉलीवुड में एक्टिव रहीं. आज उनके दामाद भी फिल्मों के बड़े स्टार हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Nutan Son In Law : एक्ट्रेस नूतन का दामाद है बॉलीवुड का बड़ा स्टार
नई दिल्ली:

 Nutan Son In Law : अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से 4 दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली दिग्गज एक्ट्रेस नूतन ने 1950 में करियर की शुरुआत की और 1990 की शुरुआत तक बॉलीवुड में एक्टिव रहीं. आज उनके दामाद भी फिल्मों के बड़े स्टार हैं. उन्हें बॉलीवुड में सिंघम के नाम से जाना जाता है. जी हां, हम अजय देवगन की बात कर रहे हैं. अजय देवगन रिश्ते में दिग्गज एक्ट्रेस नूतन के दामाद लगते हैं. नूतन, अजय देवगन की पत्नी काजोल की मौसी थीं. नूतन, काजोल की मां तनुजा की सगी बहन हैं. इस रिश्ते से नूतन अजय देवगन की सास लगती हैं...

चाइल्ड एक्टर के तौर पर की शुरुआत

अजय देवगन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1985 में फिल्म 'बापू की प्यारी बहना' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. इस फिल्म में, अजय ने मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का किरदार निभाया था.

डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड

1991 में, उन्होंने फिल्म 'फूल और कांटे' में काम किया. यह फिल्म सुपरहिट रही और एक्टर ने इसके लिए अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड (बेस्ट मेल डेब्यू) जीता. इसके बाद से, अजय देवगन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाने लगा.

उन्होंने इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के तौर पर कदम रखा, लेकिन बाद में उन्होंने 'इश्क़', 'दिलवाले', 'प्यार तो होना ही था' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्मों में एक रोमांटिक हीरो के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए उन्हें आलोचकों से भी खूब तारीफ मिली.

यह भी पढ़ें- सनी देओल की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड हसीनाओं को छोड़ लिंडा महल से की शादी, लंदन के शाही परिवार से हैं कनेक्शन

Advertisement

इस फिल्म के लिए जीता पहला नेशनल अवार्ड

1998 में, महेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक और फिल्म 'जख्म' रिलीज हुई. इस फिल्म में एक्टर ने पूजा भट्ट और कुणाल खेमू के साथ स्क्रीन शेयर की. यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन अजय को इसके लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला.

'कंपनी', 'द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह', 'गंगाजल', 'अपहरण' और 'गोलमाल: फ़न अनलिमिटेड' जैसी फिल्में 1999 के बाद के दौर में उनकी बेहतरीन फिल्मों में से हैं. 2002 में, अजय देवगन को फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' के लिए अपना दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिला.2015 में, अजय देवगन ने फिल्म 'दृश्यम' में श्रिया सरन और तब्बू के साथ मुख्य भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- Mahabharata Draupadi Photos: महाभारत की द्रोपदी की 10 तस्वीरें, 5वीं देख कर कहेंगे, यूं ही नहीं 1000 लड़कियों में पूजा शर्मा ने मारी बाजी

Advertisement

2020 में, अजय देवगन को 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अपने मुख्य किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसने दुनिया भर में 3.67 अरब रुपये की कमाई की. बाद में, 2022 में उन्होंने एसएस राजामौली के डायरेक्शन में मिली फिल्म 'RRR' में एक कैमियो भूमिका निभाई, यह उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी. गोलमाल सीरीज की वजह से उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में भी अपनी धाक जमा ली.

Featured Video Of The Day
West Bengal Falta Bypoll Results: ढह गया Mamata के अभिषेक का किला, फाल्टा उपचुनाव में BJP का डंका!