नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सक्सेसफुल, अस्पात से मिली छुट्टी, सेहत को लेकर टीम ने जारी किया ये बयान

नुसरत भरूचा एक एक्सिडेंट का शिकार हो गई थीं जिसके बाद उन्हें मुंबई में स्पाइन सर्जरी करवानी पड़ी. उनकी सर्जरी सक्सेफुल रही और अब एक्ट्रेस अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. पढ़ें क्या कह रही टीम.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नुसरत भरूचा सक्सेसफुल सर्जरी के बाद हुईं डिस्चार्ज
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती थीं. एक्ट्रेस की सर्जरी सक्सेसफुल रही और अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. एक्ट्रेस की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी सर्जरी सक्सेसफुल रही है और अब वह घर पर अपनों के बीच रिकवरी के सफर पर हैं. उनकी टीम ने कहा, "अपने दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है. हमें यह बताते हुए राहत और खुशी हो रही है कि उनकी सर्जरी सफल रही और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है."

"नुसरत अब आखिरकार अपने घर लौट आई हैं, जहां वह अपनों की देखभाल और प्यार के बीच अपनी रिकवरी जर्नी शुरू कर रही हैं. पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा, लेकिन वह पॉजिटिव हैं और फिलहाल अपनी सेहत में सुधार लाने और दोबारा अपनी ताकत हासिल करने पर ध्यान दे रही हैं.इस मुश्किल समय में नुसरत के प्रति अपार प्यार, चिंता, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हम सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं."

कैसे घायल हुईं नुसरत भरूचा?

नुसरत भरूचा वेकेशन के लिए बाली गई थीं. इसी दौरान उनका एक्सिडेंट हुआ था. हादसे के बाद वह अस्पताल में एडमिट हुईं. बाद में उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया. मुंबई में उनकी सर्जरी हुई और अब इस सक्सेसफुल सर्जरी के बाद वह घर लौट चुकी हैं. वर्कफ्रंट पर बात करें तो नुसरत भरूचा को लास्ट टाइम 'उफ्फ ये सियापा' में देखा गया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में सोहम शाह और नोरा फतेही थे. इस फिल्म में नुसरत ने 'पुष्पा' का किरदार निभाया है. अब नुसरत एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं 'वीजे फ्रेम्स' इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: विवाद और हंगामे के बाद बदला मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' का नाम, नए नाम से रिलीज किया ट्रेलर

Featured Video Of The Day
Neha Bora Controversial Statement: CEC की लड़ाई, 'बांग्लादेश' पर आई? नेहा के बयान पर मचा घमासान
Topics mentioned in this article
Nushrratt Bharuccha
Nushrratt Bharuccha Spine Surgery
Entertainment
Trending
Bollywood