'हम साथ-साथ हैं' में सलमान खान की भांजी जोया अफरोज अब दिखती हैं बेहद ग्लैमरस- देखें फोटो

‘हम साथ साथ हैं’ की वो बच्ची अब पूरी तरह बदल गई है और आज वह मॉडलिंग की दुनिया में काफी मशहूर है. 28 साल की हो चुकी जोया अफरोज अब हद से अधिक खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
‘हम साथ साथ हैं' में एक्ट्रेस नीलम की बेटी अब दिखती है बेहद ग्लैमरस
नई दिल्ली:

फिल्म ‘हम साथ साथ हैं' में एक्ट्रेस नीलम की बेटी का किरदार निभाने वाली बच्ची तो आपको याद ही होगी. फिल्म में सलमान खान की भांजी के किरदार में नजर आई नन्ही सी बच्ची ने अपनी क्यूटनेस से फैंस को काफी इंप्रेस किया था. फिल्म रिलीज होने के सालों बाद भी लोगों को उस बच्ची का मासूम का चेहरा याद है, लेकिन आज अगर आप उस बच्ची को देखेंगे तो बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे. ‘हम साथ साथ हैं' की वो बच्ची अब पूरी तरह बदल गई है और आज वह मॉडलिंग की दुनिया में काफी मशहूर है. 28 साल की हो चुकी जोया अफरोज अब हद से अधिक खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं.

ब्यूटी क्वीन जोया

‘हम साथ साथ हैं' की वह क्यूट की बच्ची यानी जोया आज मॉडलिंग वर्ल्ड में छायी हुई हैं. जोया एक सुपर मॉडल हैं और उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021 का खिताब जीता है.

Advertisement

मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली जोया ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग शुरू की और आज वह टॉप मॉडल्स में शामिल हैं.

Advertisement

इन फिल्मों का रहीं हिस्सा

जोया ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म कहो ना प्यार है, मन, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके साथ ही टीवी पर भी कई सीरियल्स में जोया को देखा गया था. टीवी सीरियल कोरा कागज, जय माता दी, हम सात-आठ हैं और सोनपरी में वह चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं. वहीं एक यंग एक्टर के तौर पर वह कुछ समय पहले वेब सीरीज ‘मत्स्य कांड' में भी नजर आई थीं. 

Featured Video Of The Day
Akhilesh Yadav 53rd Birthday: 'Tipu' बनने से लेकर उनकी टेढ़ी नाक के पीछे का मजेदार किस्सा क्या है?
Topics mentioned in this article
Zoya Afroz
जोया अफरोज
Joya Afroz
Zoya Afroz Age
Zoya Afroz Instagram
Zoya Afroz Model
Zoya Afroz Viral Photos
Salman Khan Niece
Zoya Afroz News
Zoya Afroz Latest Photo Video
Zoya Afroz Childhood Photo
Zoya Afroz Latest Photo
Zoya Afroz Then And Now