'मैं हूं डॉक्टर श्रीलीला', एमबीबीएस के बाद एक्ट्रेस ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- संघर्ष, आंसू और मेहनत...

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई को बैलेंस करते हुए उन्होंने आखिरकार MBBS की डिग्री हासिल कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
श्रीलीला का सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई को बैलेंस करते हुए उन्होंने आखिरकार MBBS की डिग्री हासिल कर ली है. छह साल की मेहनत के बाद अब वह आधिकारिक तौर पर डॉक्टर बन चुकी हैं. उनकी ग्रेजुएशन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. श्रीलीला ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ग्रेजुएशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह अपने परिवार और बैचमेट्स के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में भावुक मैसेज लिखते हुए कहा कि यह सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि उनकी पूरी जर्नी है जिसमें संघर्ष, मेहनत, आंसू और विश्वास सब शामिल हैं.

श्रीलीला का सोशल मीडिया पोस्ट 

श्रीलीला ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह सिर्फ डिग्री नहीं थी, बल्कि मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण सफर था. यह वह जगह थी जहां मैं खुद को सच्चे रूप में महसूस कर सकी. आपकी बेटी ने अपना वादा निभाया.” उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और काम के साथियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके इस सफर में उनका साथ दिया. उन्होंने खास तौर पर उन लोगों का जिक्र किया जिन्होंने उनकी पढ़ाई के दौरान उनके काम को मैनेज किया और उन्हें सपोर्ट किया. इस तरह से पोस्ट का अंत उन्होंने आपकी अपनी डॉक्टर श्रीलीला लिख कर किया. 

एक वायरल तस्वीर में श्रीलीला मैरून कलर के ग्रेजुएशन गाउन में नजर आ रही हैं और डिग्री लेते समय मुस्कुरा रही हैं. वहीं एक वीडियो में वह स्टेज से उतरते ही अपने परिवार को गले लगाती दिखती हैं. एक और क्लिप में वह अपने बैचमेट्स के साथ खुशी मनाती नजर आ रही हैं, जहां सभी अब आधिकारिक तौर पर डॉक्टर बन चुके हैं.

Advertisement

अमेरिका में हुआ जन्म 

श्रीलीला का जन्म अमेरिका के डेट्रॉइट में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश बेंगलुरु में हुई. उनकी मां स्वर्णलता भी एक डॉक्टर हैं, जिससे उन्हें बचपन से ही पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिली. फिल्मी करियर की बात करें तो श्रीलीला को असली पहचान पुष्पा 2 के गाने 'किसिक' से मिली, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. उन्होंने 2017 में फिल्म चित्रांगदा से डेब्यू किया था, जबकि 2019 में कन्नड़ फिल्म किस में वह लीड रोल में नजर आईं.

यह भी पढ़ें: दृश्यम 3 छोड़ी, भागम भाग 2 भी गई हाथ से, केआरके का बड़ा दावा, अब ठनठन गोपाल हुए अक्षय खन्ना

Advertisement

आने वाले समय में श्रीलीला कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देने वाली हैं. वह पवन कल्याण के साथ फिल्म उस्ताद भगत सिंह में नजर आएंगी. इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी तमिल फिल्म पराशक्ति भी हाल ही में रिलीज हुई है. डॉक्टर बनने के साथ-साथ एक्टिंग करियर को संभालना आसान नहीं होता, लेकिन श्रीलीला ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से हर सपना पूरा किया जा सकता है.
 

Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Sreeleela
Actress Sreeleela
Sreeleela News
Sreeleela Latest
Doctor Sreeleela
Sreeleela Movies