सिर्फ धुरंधर 2 ही नहीं…ये 7 फिल्में भी पार कर चुकी हैं 1000 करोड़ का आंकड़ा, बॉक्स ऑफिस पर मचा चुकी हैं तूफान

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर इस खास क्लब में एंट्री मार ली है. फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग, एक्शन और बड़े स्केल ने इसे दर्शकों के बीच सुपरहिट बना दिया है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1000 करोड़ क्लब में शामिल हैं ये फिल्में

1000 Crore Club Movies India List: पैन इंडिया फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और अब 1000 करोड़ क्लब भारतीय सिनेमा में सफलता का नया पैमाना बन चुका है. हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर इस खास क्लब में एंट्री मार ली है. फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग, एक्शन और बड़े स्केल ने इसे दर्शकों के बीच सुपरहिट बना दिया है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा.

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड करीब 1100 करोड़ रुपये की कमाई की है. दमदार एक्शन और पैन इंडिया रिलीज की वजह से यह फिल्म तेजी से इस क्लब में शामिल हुई.

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने लगभग 1800 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और पैन इंडिया ट्रेंड को नई ऊंचाई दी.

KGF: चैप्टर 2

KGF: Chapter 2 ने करीब 1200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यश की इस फिल्म ने मास ऑडियंस को जबरदस्त तरीके से आकर्षित किया और हर भाषा में धूम मचाई.

Advertisement

आरआरआर 

RRR ने दुनियाभर में लगभग 1200 करोड़ रुपये कमाए. एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर भी भारत का नाम रोशन किया. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण नजर आए थे.

पठान

पठान शाहरुख खान की वापसी वाली इस फिल्म ने बॉलीवुड को नया बूस्ट दिया और रिकॉर्ड तोड़े. पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1050 करोड़ से 1055 करोड़ के बीच का ऐतिहासिक कलेक्शन किया है.

Advertisement

दंगल

दंगल ने लगभग 2000 करोड़ रुपये की कमाई की. आमिर खान की इस फिल्म ने खासकर चीन में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया. चीन में ही इस फिल्म ने तकरीबन 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को राजपाल यादव से नहीं कोई हमदर्दी! जेल से निकलने के 40 दिन बाद दे डाली नसीहत, बोले- अगली बार से प्लीज...

जवान

जवान ने करीब 1150 करोड़ रुपये कमाए. शाहरुख खान की इस एक्शन फिल्म ने मास और क्लास दोनों ऑडियंस को प्रभावित किया.

पैन इंडिया सिनेमा का बढ़ता दबदबा

इन सभी फिल्मों की सफलता से साफ है कि अब कंटेंट के साथ-साथ स्केल और प्रेजेंटेशन भी बेहद जरूरी हो गया है. धुरंधर 2 की एंट्री ने यह साबित कर दिया है कि सही स्ट्रेटेजी और दमदार कहानी के साथ कोई भी फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. आने वाले समय में और भी कई बड़ी फिल्में इस लिस्ट में जुड़ सकती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Baba Ramdev Exclusive: Yogi या Shankaracharya, किसके साथ बाबा रामदेव? | Chakravyuh