ना दीपिका पादुकोण, ना प्रभास और ना बिग बी कल्कि 2898 एडी के लिए इस एक्टर को मिली थी मोटी फीस, 10 दिन में ले गया था 150 करोड़

Kalki 2898 AD 2024 में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस बीच फिल्म की कास्ट की फीस को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कल्कि 2898 एडी में सबसे ज्यादा किस एक्टर की थी फीस
Social Media
नई दिल्ली:

कल्कि 2898 एडी में सबसे ज्यादा कमाई किसने की? ये सवाल सुनकर आपको लगेगा ये तो बड़ी ही आसान सी बात है. सबसे ज्यादा पैसे या तो दीपिका पादुकोण को मिले होंगे या फिर प्रभास को लेकिन ज्यादा फीस के मामले में कोई और ही एक्टर बाजी मार गया. इसका खुलासा फिल्ममेकर और एक्टर युगी सेतु ने किया है. 2024 की इस साइंस-फिक्शन ब्लॉकबस्टर में स्टार कास्ट और भारी बजट के बावजूद, युगी के मुताबिक सबसे ज्यादा फीस कमल हासन को मिली.

इंडियाग्लिट्ज को दिए इंटरव्यू में युगी ने बताया कि कमल हासन ने फिल्म में सिर्फ 20 दिनों के कॉल शीट के लिए 150 करोड़ रुपये लिए. उन्होंने कहा, “कमल सर का रुतबा ऐसा है. कल्कि 2898 एडी के लिए उन्हें 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये मिले. मैंने उनके जन्मदिन पर उनसे कहा कि वे भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं और हर दिन 1 मिलियन डॉलर ले रहे हैं.”

बाद में बातचीत के दौरान प्रोड्यूसर सी.अस्वनी दत्त ने करेक्शन करते हुए बताया कि कमल ने महज 10 दिन ही शूट किए थे. युगी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ओह, तो मैं सुधारता हूं हर दिन वे 2 मिलियन डॉलर ले रहे हैं!”

फिल्म में कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन का किरदार निभाया. एक तानाशाही गॉड-किंग, जो डिस्टोपियन दुनिया ‘कॉम्प्लेक्स' पर राज करता है. उनका किरदार पहले हिस्से में छोटा लेकिन प्रभावशाली थी और क्लाइमेक्स में सीक्वल के लिए बड़ा इशारा दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो वायरल, मिस्ट्री मैन के साथ क्लोज डांस करती आईं नजर, कौन हैं ये सौरभ बेदी?

युगी सेतु और कमल हासन की दोस्ती लंबे समय से है. दोनों ने पंचतंत्रम (2002) और अनबे सिवम (2003) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. यह खुलासा ऐसे समय आया है जब कमल हासन की कमर्शियल वैल्यू फिर से चरम पर है. 

Advertisement

2022 में विक्रम की सक्सेस (लगभग 400 करोड़ की कमाई) के बाद उनकी मार्केट वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया. कल्कि 2898 एडी का सीक्वल भी बन रहा है, जहां अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कमल के साथ सेट की तस्वीरें शेयर कीं दोनों लंबे समय के बाद फिर साथ काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में नहीं नजर आएगा ये एक्टर, पहले पार्ट में ही कट गया पत्ता, फैंस को रिलीज से पहले ही खलने लगी कमी

Featured Video Of The Day
'अगली बार 40 साल नहीं लगेंगे' - ऑकलैंड में ऐसा क्यों बोले PM मोदी?
Topics mentioned in this article
Kalki 2898 AD
Highest Paid Actor
Kamal Haasan
Telugu Blockbusters
Sci-fi Spectacle
Kamal Hassan Paid Most For Kalki 2898 AD
Amitabh Bachchan Fees For Kalki 2898 AD
Kamal Hassan Fees