ना कुकू, ना हेलेन और ना ही बिंदु, 91 साल पहले इस नर्तकी की वजह से मनोरंजन की दुनिया में हुई डांस की एंट्री

हिंदी सिनेमा में कौन लाया था गानों और सोलो परफॉर्मेंस का ट्रेंड अगर आप लिस्ट में हेलेन को सबसे पहला मानते हैं तो जनाब जरा अजूरी से मिलिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हिंदी सिनेमा में कहां से आए स्पेशल गाने, हेलेन नहीं इस डांसर की है देन
Social Media
नई दिल्ली:

ऊ अंटावा, मुन्नी बदनाम, शीला की जवानी, लैला मैं लैला, दाबिड़ी दबीड़ी, शरारत...ये कुछ ऐसे गाने हैं जिनका फिल्म से कोई खास मतलब नहीं था लेकिन ये फिल्म में एक अहम पॉइंट पर जोड़े गए और बड़े पर्दे पर रिलीज हुए तो सबकी जुबान पर चढ़ गए. आज फिल्म का सबसे जरूरी मसाला बन चुके इन स्पेशल गानों की शुरुआत कहां से हुई. फिल्मों में ये ट्रेंड लाने वाले लोग कौन थे और ये स्पेशल नंबर्स के तौर क्यों जाने गए. आखिर ये शब्द आया कहां से?

कौन थी बॉलीवुड की पहली सोलो परफॉर्मर?

बात करें शुरुआत की तो सबसे पहले नाम आता है अजूरी का. इनका नाम एना मैरी गेजेलर था. 1930 के दशक में इन्हें हिंदी सिनेमा में स्टैंडअलोन डांस नंबर यानी कि सोलो डांस परफॉर्मेंस की शुरुआत करने वाला माना जाता है. एना मैरी गेजेलर को मैडम अजूरी के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने कई भारतीय, पाकिस्तानी और बंगाली फिल्मों में काम किया. उनके वीडियोज के तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिलते लेकिन सोलो डांस की शुरुआत करने वालों में उनका नाम जरूर आता है.

Photo Credit: social media

अजूरी के बाद आईं कुकू मोरे और हेलेन

अजूरी के बाद 1940 और 50 के दशक में कुकू मोरे बॉलीवुड की पहली बड़ी कैबरे डांसर बनीं. उन्हें हिंदी सिनेमा में डांस नंबर कल्चर की शुरुआत करने वाली आर्टिस्ट माना जाता है. डांस में वह इतनी फ्लेक्सिबल थीं कि उन्हें रबर गर्ल कहा जाता था. कुकू ही थीं जिन्होंने हेलेन के लिए बॉलीवुड का रास्ता बनाने में मदद की. वह हेलेन की मेंटर भी थीं. कुकू मोरे के चर्चित गानों में बरसात फिल्म का 'पतली कमर है' और चलती का नाम गाड़ी का 'हम तुम्हारे हैं जरा' शामिल है. वहीं आगे चलकर हेलेन ने 'मेरा नाम चिन चिन चू', 'पिया तू अब तो आजा', 'महबूबा महबूबा' जैसे पॉपुलर गाने शामिल हैं.

Photo Credit: social media

इंडस्ट्री में कब आया आइटम नंबर शब्द?

फिल्मों में स्पेशल नंबर्स की शुरुआत हो चुकी थी लेकिन 'आइटम नंबर' जैसा शब्द नहीं आया था. इस शब्द का इस्तेमाल 1999 में आई फिल्म शूल के एक गाने के लिए हुए. ये गाना था 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पहली बार था जब किसी गाने को सीधे तौर पर 'आइटम नंबर' कहा गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5 मिनट का 75 करोड़ लेने वाली एक्ट्रेस का स्टाइल कॉपी करती दिखी भूत बंगला एक्ट्रेस, लोग बोले- मीशो की जेंडेया

Featured Video Of The Day
लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने की इजाजत नहीं दी गई : राहुल गांधी
Topics mentioned in this article
Item Song
Bollywood
Hindi Cinema
Sunny Leone
Shilpa Shetty