अमिताभ बच्चन नहीं जया ने संजीव कुमार के साथ किया ये रोमांटिक गाना, 53 साल पहले आया और आज भी प्रेमिकाएं कह रही हैं 'बाहों में चले आओ'

ये गाना लता मंगेशकर ने गाया था. 53 साल पहले आया ये गाना इतना पसंद किया गया कि लता से उनके लाइव शो में अक्सर इस गाने की डिमांड होती थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लता मंगेशकर का 'बाहों में चले आओ' सुना है आपने?
Social Media
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर ने कई भाषाओं में अलग-अलग मूड के तरह-तरह के गाने दिए. देशभक्ति हो या दिल टूटने का गम या फिर किसी नए प्यार की आहट, स्वर कोकिला कही जाने वाली इस सिंगर ने हर भाव में जान डाल दी. इनके कई गाने तो ऐसे हैं जिनका आजतक कोई तोड़ नहीं है. हम आपको लता के एक ऐसे ही रोमांटिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाना आज भी उतना ही सेंशुअस और दिलकश लगता है. 

कौनसा है ये गाना जिसे हर लाइव शो में गाती थीं लता?

हम बात कर रहे हैं साल 1973 में आई फिल्म अनामिका के एक गाने की. इस फिल्म में जया भादुड़ी और संजीव कुमार लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी में इनकी केमिस्ट्री पर एक गाना फिल्मा गया था. इसे अगर हिंदी सिनेमा के सबसे सेंशुअस गानों में से एक कहा जाए तो गलत नहीं होगा. ये गाना है 'बाहों में चले आओ, हमसे सनम क्या पर्दा' इस गाने के कई रीमेक भी बने लेकिन लता मंगेशकर का जादू अलग ही था. कोई उसे दोहरा नहीं पाया.

इस गाने के बोल लिखे थे मजरूह सुल्तान पुरी ने और इसे संगीत में पिरोया था आर डी बरमन ने. लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना इतना हिट हुआ कि उनके हर लाइव शो का हिस्सा बन गया. अनामिका के IMDB पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक लता जी से हर शो के दौरान इस गाने की डिमांड की जाती थी.  

लता मंगेशकर के संगीत का सफर

लता मंगेशकर का पूरा नाम लता दीनानाथ मंगेशकर था. 28 सितंबर 1929 को जन्मीं लता ने 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कहा. भारत की सबसे पसंदीदा और आदरणीय कलाकार का 6 दशक का करियर तमाम उपलब्धियों से भरा है. लता ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और नॉन-फिल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: लक्ष्मण ही क्यों कर सकते थे रावण के सबसे ताकतवर के बेटे का वध? 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन निभा रहा किरदार?

Featured Video Of The Day
'बेस्‍ट देने की कोशिश...', शिक्षा मंत्री बनने पर प्रह्लाद जोशी का बयान
Topics mentioned in this article
Jaya Bhaduri
Sanjeev Kumar
Lata Mangeshar
Anamika
Entertainment