निक जोनस ने सुनाई प्रियंका चोपड़ा से पहली मुलाकात की स्टोरी, बताया मालती देखती है कि कैसे वाइफ को ट्रीट करते हैं सिंगर

जय शेट्टी के पॉडकास्ट में निक जोनस ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि एक अच्छा पति वही होता है जिस पर भरोसा किया जा सके और जो अपने पार्टनर को सुरक्षित और खुश महसूस कराए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बेटी मालती के लिए मिसाल बनना चाहते हैं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के सबसे लवली कपल में से एक हैं. निक भले ही एक अमेरिकन सिंगर हैं और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, लेकिन बॉलीवुड को लेकर उनका प्यार कई बार झलक चुका है. वो ना सिर्फ यहां के गानों पर जमकर थिरकते हैं, बल्कि प्रियंका के साथ यहां के कल्चर भी फॉलो करते हैं. यही वजह है कि निक को इंडिया में काफी प्यार मिलता है, उन्हें देश का दामाद कहा जाता है. निक वैसे तो एक अच्छे सिंगर और एक्टर हैं ही, लेकिन वो एक अच्छे पति भी हैं. प्रियंका तो कई बार अपने पति की तारीफ कर चुकी हैं, लेकिन हाल ही में सिंगर ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि वाकई शादीशुदा जिंदगी को लेकर निक की सोच बहुत अच्छी है. दरअसल, एक पॉडकास्ट में सिंगर ने बताया है कि एक अच्छे पति में क्या क्वालिटी होनी चाहिए.

‘मेरी बेटी देख रही है कि मैं प्रियंका के साथ कैसे रहता हूं'

निक हाल ही में ब्रिटिश पॉडकास्टर जय शेट्टी के पॉडकास्ट में पहुंचे यहां जय ने उनसे पूछा कि आपकी नजर में एक अच्छा पति कैसे बन सकते हैं? आप अच्छा पति बनने के लिए क्या करते हैं? पॉडकास्टर के इस सवाल पर निक ने कहा ‘मेरे लिए एक अच्छा पति वो है जो भरोसेमंद हो जिस पर यकीन किया जा सके. मैं जानता हूं मेरी बेटी हमें देख रही है और काश उसे भी एक दिन ऐसा ही पार्टनर मिले जो उस बहुत खुश रखे, ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं प्रियंका को खुश रखूं उसे सुरक्षित महसूस करवाऊं ताकी मालती भी ये यही सब देखकर सीखे'.

पहली नजर में हो गया था निक जोनस को प्यार

पॉडकास्ट में निक ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को पहली बार क्वांटिको शो में देखा था और उन्हें वो तभी पसंद आई गई थीं. लेकिन उनसे किसी भी तरह से कॉन्टेक्ट नहीं हो पा रहा था तब उन्होंने उन्हें ट्विटर पर मैसेज किया उसके वो न्यूयॉर्क मिले, लेकिन एक साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू नहीं किया था, फिर तीन चार मिलने के बाद निक को महसूस हो गया कि उन्हें प्रियंका से ही शादी करनी है. फिर निक लॉस एंजेलिस में डेट पर गए उसके बाद उन्होंने अपनी मां को बताया और कुछ ही महीनों में दोनों की शादी हो गई.निक और प्रियंका की शादी को 7 साल हो चुके हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election 2026: बंगाल में छप्पर फाड़ Voting, टूट गए आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड
Topics mentioned in this article