मिल गया नया जेम्स बॉन्ड, 3 महीने से चल रहा था ऑडिशन, 4 एक्टर्स को पछाड़ बैटमैन स्टार को मिली जिम्मेदारी

Amazon MGM Studios ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नए जेम्स बॉन्ड के नाम का ऐलान कर लिया है. साथ ही साथ चेहरा भी दिखा दिया है. इस पॉपुलर स्पाई सीरीज में नई एंट्री से फैन्स खासे एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
007 यानी नए जेम्स बॉन्ड के नाम का हुआ ऐलान, आप जानते हैं इन्हें?
Social Media
नई दिल्ली:

एक लंबे इंतजार के बाद फाइनली Amazon MGM Studios को उनका नया जेम्स बॉन्ड मिल गया है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी के अगले 007 के तौर पर रॉबर्ट पैटिनसन को चुना है. यह खबर 16 नवंबर 2026 को आई है और आते ही जेम्स बॉन्ड सीरीज के फैन्स के बीच हलचल मचा दी. प्रोड्यूसर एमी पास्कल, डेविड हेमैन और डायरेक्टर डेनिस विलनव्यू ने फाइनल स्क्रीन टेस्ट के बाद पैटिनसन को इस किरदार के लिए फाइनल किया. पैटिनसन की कास्टिंग की प्रॉसेस करीब पांच-छह महीने से चल रही थी. उस वक्त कास्टिंग डायरेक्टर नीना गोल्ड स्टूडियो के इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी थीं.

अगस्त में ऑडिशन शुरू हुए और अक्टूबर के आखिर में फाइनल टेस्ट हुए. सोर्सेज के मुताबिक फाइनल लिस्ट में पांच से ज्यादा एक्टर नहीं थे. इनमें कॉलम टर्नर, जैक लोडेन, निकोलस हॉल्ट और जोश ओ'कॉनर शामिल थे. टेस्ट के बाद प्रोड्यूसर्स और एग्जिक्यूटिव्स ने कुछ समय सोच-विचार किया और आखिर में पैटिनसन पर फैसला किया. उन्हें जेम्स बॉन्ड सीरीज और इस आइकॉनिक किरदार को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की जिम्मेदारी मिली.

007 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर का ऐलान किया गया. अब जब बॉन्ड को सिलेक्ट कर लिया गया है तो टीम टीम बाकी की स्टार कास्ट को फाइनल करने में फोकस कर सकेगी. इनमें नई बॉन्ड गर्ल, विलेन, एम और क्यू के किरदार शामिल हैं. बता दें कि रॉबर्ट पैटिनसन ट्वाइलाइट सीरीज से मशहूर हुए थे और बाद में द बैटमैन जैसी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई. अब वे दुनिया के सबसे मशहूर स्पाई कैरेक्टर को निभाने वाले हैं. डेनिस विलनव्यू की डायरेक्शन में यह फिल्म जेम्स बॉन्ड यूनिवर्स को नया आयाम दे सकती है. फैंस इस नए 007 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें: Avengers: Doomsday का क्रेज सातवें आसमान पर, भारत में फैंस बोले- टिकट बुकिंग अभी शुरू करो!

Featured Video Of The Day
181 सीटें मांग रही कांग्रेस, क्या सपा मानेगी ये शर्त?
Topics mentioned in this article
James Bond
Robert Pattinson
Amazon Studios
Hindi News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं