Made in Korea Trailer: K-Pop की चर्चा के बीच फैंस की आंखें खोलेगी नेटफ्लिक्स की मेड इन कोरिया, फैंस बोले- सही टाइमिंग है

Made in Korea Trailer: गाजियाबाद में 3 लड़कियों के सुसाइड केस की चर्चा के बीच नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म मेड इन कोरिया का ट्रेलर वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Made in Korea Trailer: नेटफ्लिक्स पर आएगी मेड इन कोरिया
नई दिल्ली:

Made in Korea Trailer: के पॉप, के फिल्म्स और के ड्रामा इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में गाजियाबाद में तीन बहनों की सुसाइड का मामला सामने आया, जहां उनके परिवार द्वारा एक कोरियन रोमांस गेम के प्रति जुनूनी लगाव का आरोप लगाने के बाद भारत में तेज़ी से बढ़ते कोरियन पॉप-कल्चर फैनडम सुर्खियों में आ गया. इसी बीच नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रिलीज मेड इन कोरिया का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ एक्ट्रेस प्रियंका मोहन नजर आ रही हैं. 

मेड इन कोरिया की कहानी

मेड इन कोरिया एक लड़की शेन्बा की कहानी है, जो एक सपना पूरा करने के लिए साउथ कोरिया जाती है, लेकिन चीजें गलत हो जाती हैं और वह एक अनजान देश में अकेली रह जाती है. वह संघर्ष करती है और जीना सीखती है. धीरे-धीरे अपनी यात्रा के दौरान ताकत और उम्मीद पाती है. मेड इन कोरिया के ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों की फैंटेसी को तोड़ेगी और उन्हें यह एहसास कराएगी कि कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता (एक के-ड्रामा और के-पॉप फैन होने के नाते यह कह रहा हूं). दूसरे यूजर ने लिखा, गाजियाबाद सुसाइड केस और टाइमिंग जबरदस्त है. 

ये भी पढ़ें- नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में शुमार 2 घंटे 41 मिनट की फिल्म, 9 साल पहले रिलीज हुई थी सच्ची कहानी

Advertisement

मेड इन कोरिया की कास्ट और रिलीज डेट

नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म मेड इन कोरिया को आए कार्तिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म को श्रीनिधि सागर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की रिलीज डेट की डेट अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन 2026 के पहले 6 महीनों में फिल्म को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. लीड रोल में एक्ट्रेस प्रियंका मोहन नजर आ रही है, जिन्हें डॉक्टर, डॉन, सारीपोधा शनिवारम और गैंग लीडर के लिए जाना जाता है. इंस्टाग्राम पर उनके 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait पर Donald Trump ने दिया ईरान को अल्टीमेटम | Iran War News |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article