सीरियल किलर से पोते को बचाने निकला दादा, नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंड में किताब पर बनी वेब सीरीज का हल्लाबोल

नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज में दादा पोते को सीरियल किलर के चंगुल से बचाने के लिए निकलता है. एक घंटे 51 मिनट की ये फिल्म सांसें रोक देने वाली है और दुनियाभर में टॉप 10 में ट्रेंडिंग कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स की 1 घंटा 51 मिनट की सीरीज ने दुनियाभर में मचाई धूम
Netflix
नई दिल्ली:

सीरियल किलर को लेकर जब भी कोई वेब सीरीज या मूवी आती है तो ओटीटी पर धूम मच जाती है. ऐसा ही कुछ नेटफ्लिक्स की नई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'द व्हिस्पर मैन' के साथ भी हुआ है. ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुई. इसने रिलीज के साथ ही ये वेब सीरीज स्ट्रीमिंग चार्ट्स पर छा गई. रॉबर्ट डी नीरो, एडम स्कॉट और मिशेल मोनाघन स्टारर इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स टॉप 10 में नंबर 1 पर डेब्यू किया है. ये दुनियाभर के टॉप 10 के चार्ट में टॉप पर कब्जा जमाए हुए है. बता दें कि फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग इस समय 6.3/10 है.

किस किताब पर बनी है फिल्म?

फिल्म एलेक्स नॉर्थ के 2019 के उपन्यास 'द व्हिस्पर मैन' पर आधारित है. यह किताब न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलर रही. फिल्म की कहानी राइटर टॉम कैनेडी (एडम स्कॉट) की है, जिसका आठ साल का बेटा गायब हो जाता है. वह अपने दूर हो चुके पिता, रिटायर्ड डिटेक्टिव पीट विलिस (रॉबर्ट डी नीरो) से मदद मांगता है. इस तरह पीट विलिस और डिटेक्टिव अमांडा बेक (मिशेल मोनाघन) खोए बच्चे को ढूंढने निकलते हैं. जांच पुराने सीरियल किलर 'व्हिस्पर मैन' के मामले से जुड़ जाती है. निर्देशन जेम्स एशक्रॉफ्ट का है, पटकथा बेन जैकोबी और चेस पामर ने लिखी. फिल्म का रनटाइम लगभग 1 घंटा 51 मिनट है.

'द व्हिस्पर मैन' से जुड़ी खास बातें

फिल्म के मेकर्स एजीबीओ ने किताब के अधिकार 2018 में ही खरीद ले लिए थे, यानी उपन्यास छपने से लगभग एक साल पहले. यह एलेक्स नॉर्थ के किसी नॉवेल की पहली स्क्रीन अडैप्टेशन है. बताया जाता है कि राइटर फिल्म में किए गए बदलावों को लेकर पूरी तरह सहमत थे क्योंकि किताब में बेटे का अपहरण देर से होता है, फिल्म में यह घटना जल्दी लाई गई ताकि पिता-पुत्र साथ जांच कर सकें. फिल्म का बजट 5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 477 करोड़ रुपये है.

Advertisement

फिल्म की शूटिंग अप्रैल से जून 2025 के बीच न्यू जर्सी के प्लेनफील्ड और उसके आसपास के इलाकों में हुई. रॉबर्ट डी नीरो और माइकल कीटन 1997 की फिल्म 'जैकी ब्राउन' के बाद पहली बार एक साथ स्क्रीन पर आए हैं. कीटन व्हिस्पर मैन फ्रैंक कार्टर के रोल में है. इस तरह ओल्ड स्कूल क्राइम थ्रिलर 'द व्हिस्पर मैन' वन टाइम वॉ़च तो है ही.
 

Featured Video Of The Day
तीन बेटों को खोजता पिता, नेपाल की तबाही के बीच झकझोर देगा VIDEO
Topics mentioned in this article
The Whisper Man
Entertainment
OTT
Netflix
Hindi News