माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की 7 साल पुरानी फिल्म नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड, 9 सितारों की फिल्म ने नंबर 3 पर मारी बाजी

Netflix Top 10: बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई 7 साल पुरानी एक मल्टीस्टारर फिल्म ने अचानक ओटीटी पर धमाकेदार वापसी कर ली है. नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची इस फिल्म की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Netflix Top 10: नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में धूम मचा रही ये सात साल पुरानी फ्लॉप फिल्म
Netflix
नई दिल्ली:

Netflix Top 10: ओटीटी की दुनिया में कब कौन सी फिल्म दोबारा चर्चा में आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार जिन फिल्मों को दर्शक थिएटर में खास पसंद नहीं करते, वही सालों बाद लोगों की वॉचलिस्ट में जगह बना लेती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही मल्टीस्टारर फिल्म अचानक सुर्खियों में है. बड़े-बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज से पहले खूब चर्चा बटोरी थी, लेकिन सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा पाई. अब वक्त बदला है और फिल्म की किस्मत भी. सालों बाद इसे दर्शकों का वो प्यार मिल रहा है, जिसका इंतजार इसे रिलीज के समय था. खास बात ये है कि इस फिल्म को रिलीज हुए करीब 7 साल हो चुके हैं, लेकिन ऑडियंस आज भी इसे बड़े चाव से देख रही है. अगर आप भी जानना चाह रहे हैं कि कौन सी है ये फिल्म जो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है तो चलिए जानते हैं.

नेटफ्लिक्स पर फिर चला 'कलंक' का जादू

हम बात कर रहे हैं साल 2019 में रिलीज हुई 'कलंक' की. एक समय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर शानदार वापसी कर चुकी है. इन दिनों कलंक नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. ओटीटी पर फिल्म की इस जबरदस्त वापसी ने कई लोगों को चौंका दिया है, और अब सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब बात हो रही है.

27 साल बाद साथ दिखे थे संजय दत्त और माधुरी

फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और कुणाल खेमू जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी की हुई थी. दोनों करीब 27 साल बाद किसी फिल्म में साथ दिखाई दिए थे. यही वजह थी कि रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 75 साल के एक्टर का कमाल, तारक मेहता और नागिन को OTT पर दी मात, युवाओं के लिए इंस्पिरेशन है 6 एपिसोड की सीरीज

प्यार और जुदाई से भरी है कहानी

कलंक की कहानी रिश्तों, मोहब्बत और बिछड़ने के दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में एक शादीशुदा महिला और एक लड़के के बीच पनपते रिश्ते को दिखाया गया है. हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों की प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है. फिल्म में इमोशन, ड्रामा और कई यादगार पल देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को कहानी से जोड़े रखते हैं.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, ओटीटी पर मिली नई जिंदगी

करण जौहर की फिल्म 'कलंक' रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. भारी-भरकम स्टारकास्ट और बड़े बजट के बावजूद फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. IMDb के मुताबिक फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था जबकि फिल्म 146 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी.

हालांकि वक्त के साथ फिल्म को नई ऑडियंस मिली. इसके शानदार सेट, खूबसूरत विजुअल्स और अरिजीत सिंह की आवाज में सजे गानों ने इसे दोबारा दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया. यही वजह है कि सात साल बाद भी कलंक नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है और लगातार देखी जा रही है.

Featured Video Of The Day
Noida के नाले ने ली इंजीनियर की जान! सेक्टर 58 में खुले नाले में गिरे आर्यन की मौत; सिस्टम पर सवाल
Topics mentioned in this article
Netflix
Kalank Movie
OTT News
Entertainment
Netflix Top 10