28 मई को नेटफ्लिक्स पर धमाका... एक साथ रिलीज होंगी 3 बड़ी फिल्में-सीरीज, हर जॉनर का मिलेगा डबल डोज

28 मई को नेटफ्लिक्स पर तीन बड़ी रिलीज़ स्ट्रीम होंगी फोर सीजन्स सीजन 2, धनुष की तमिल फिल्म कारा और जर्मन सीरीज मर्डर माइंडफुली. इमोशनल ड्रामा, एक्शन और डार्क कॉमेडी का अनोखा कॉम्बिनेशन दर्शकों को मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
28 मई को OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा तड़का

ओटीटी दर्शकों के लिए 28 मई का दिन काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन एक साथ तीन बड़ी रिलीज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही हैं. इनमें एक तरफ इमोशनल ड्रामे से भरपूर इंटरनेशनल सीरीज है. तो दूसरी तरफ एक्शन और थ्रिलर का तड़का लगाने वाली फिल्म और डार्क कॉमेडी की वापसी भी देखने को मिलेगी. खास बात ये है कि इन तीनों ही प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग जॉनर का मजा एक ही दिन में दर्शकों को मिलने वाला है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो तीन खास पेशकश.

ये भी पढ़ें: मैं पूरी तरह गंजा हूं…यो यो हनी सिंह ने पहली बार खोला राज, बताया किस वजह से उड़ गए उनके सारे बाल

फोर सीजन्स सीजन 2

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज फोर सीजन्स का दूसरा सीजन एक बड़े इमोशनल मोड़ के साथ लौट रहा है. पिछले सीजन के दर्दनाक फिनाले के बाद कहानी वहीं से आगे बढ़ती है. जहां दोस्त अपने साथी निक को खो चुके हैं. इस सीजन में दिखाया गया है कि कैसे एक दोस्ती का ग्रुप इस खालीपन के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करता है. Tina Fey, Will Forte, Colman Domingo और बाकी आर्टिस्ट इस बार फिर से अपनी गर्मियों और सर्दियों की ट्रिप्स को जारी रखते हैं. लेकिन इस बार जर्सी शोर और न्यूयॉर्क से लेकर इटली तक की यात्रा देखने को मिलेगी. कहानी में एक नया बच्चा भी जुड़ता है. जिसकी वजह से पुराने रिश्ते उलझते जाते हैं.

कारा

दूसरी बड़ी रिलीज तमिल फिल्म कारा है. जिसमें एक्टर धनुष लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये एक गांव बैकग्राउंड पर बेस्ड एक्शन-ड्रामा है. जिसमें सत्ता संघर्ष, बदला और इमोशनल टकराव को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां ताकत और रुतबे के लिए लगातार लड़ाई चलती रहती है. धनुष का किरदार इन हालातों में फंसकर एक बड़ा बदलाव लाने की कोशिश करता है.

Advertisement

मर्डर माइंडफुली 2

जर्मन वेब सीरीज मर्डर माइंडफुली 2 भी इसी दिन दर्शकों के लिए रिलीज हो रही है. टॉम शिलिंग स्टारर ये शो एक ऐसे माफिया लॉयर की कहानी है. जो क्राइम की दुनिया में रहते हुए माइंडफुलनेस तकनीकों से अपनी जिंदगी को बैलेंस करने की कोशिश करता है. इस सीजन में कहानी और ज्यादा उलझती हुई नजर आती है. जहां क्राइम, स्ट्रेस और डार्क ह्यूमर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. सीरीज अपने यूनिक कॉन्सेप्ट के कारण पहले भी चर्चा में रही है और अब इसका दूसरा सीजन और भी दिलचस्प मोड़ लेकर आ रहा है.

Featured Video Of The Day
SIR पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने दिया अजब-गजब ज्ञान!
Topics mentioned in this article