कोरियन ड्रामा (K-Drama) का क्रेज हमेशा से भारतीय सिनेमा के दर्शकों के बीच सिर चढ़कर बोलता है. इसी दीवानगी को भुनाने के लिए ओटीटी जाइंट नेटफ्लिक्स (Netflix) एक और धमाकेदार डार्क फैंटेसी सीरीज 'द ईस्ट पैलेस' (The East Palace) लेकर आ रहा है. रोमांच और हॉरर का यह खौफ 17 जून को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफिलक्स दिखाई देगा.
डॉर्क फैटेंसी से भरपूर है 'द ईस्ट पैलेस की स्टोरी'
द ईस्ट पैलेस की हिस्ट्री बेस कहानी या कोई लव स्टोरी नहीं है, बल्कि एक ऐसी डॉर्क फैटेंसी है जो दर्शकों को एक ऐसे खैफनाक साफर पर ले चलेगी जो उनके रोंगटे खड़े कर देगी. इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी कहानी है और इसका हिरो गु -चियोग. जिंदा इंसानों की दुनिया और भूत-प्रेतों के रहस्यों से भरे संसार के बीच अपनी जादुई तलवार से उनका खात्मा करना, जिसे बेहद शानदार तरीके से सक्रीन पर दिखाया गया है.
कौन है गु-चियोन? जो आत्माओं की दुनिया में मचाएगा तबाही
'द ईस्ट पैलेस' की पूरी कहानी 'गु-चियोन' (Gu-cheon) नाम के एक जांबाज योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है. इस इस किरदार को दक्षिण कोरियाई एक्टर जू-ह्युक (Nam Joo-hyuk) के जरिए निभाया गया है. गु-चियोन, के पास एक ऐसी सुपरनैचुल पावर है जिसके जरिए वह एक ही समय में इंसानी दुनिया से आत्माओं के संसार में आसानी से जा सकता है. वेब सीरीज में इसे 'ग्वी लोक' (Realm of Gwi) कहा जाता है. इतना ही नहीं आत्माओं और बुरी ताकतों से लड़ने के लिए . गु-चियोन के पास एक खास और रहस्यमयी तलवार है, जिससे ऐसी आत्माओं को का खात्मा कर सकता है, जिसने लोगों को परेशान कर रखा होता है.
शाही महल का वो खौफनाक अभिशाप
नेटफिक्स पर शेयर हुए टीजर में The East Palace की कहानी देश के राजा के शाही महल (The East Palace) में अजीबोगरीब और डरावनी घटनाएं घटनाओं को लेकर हैं. इस महल में कुछ ऐसी आत्माओं रहती है तो एक दिन यहां के युवराज के कमरे तक पहुंच जाती हैं और पूरे राजघराने पर एक रहस्यमयी अभिशाप का खतरा मंडराने लगता है.
इस डरावनी मुसीबत से महल को बचाने के लिए राजा, गु-चियोन को गुप्त रूप से बुलावा भेजता है. गु-चियोन अपनी जादुई तलवार लेकर महल के अंदर छिपे सदियों पुराने श्राप के खत्म करने के लिए निकल पड़ता है. इसी डरावने सफर में उसे कई ऐसी खौफनाक चीजे मिलती जिनका सामना वह शानदार तरीके से करता है.
एक्टर जू-ह्युक (Nam Joo-hyuk)
Photo Credit: Netflix
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
इस सीरीज में कोरियाई सिनेमा के कलाकार नजर आने वाले हैं. इसमें एक्टर जू-ह्युक (Nam Joo-hyuk) ने 'गु-चियोन' का हीरो का किरदार निभाया है, तो वही कोरियाई एक्ट्रेस रोह यून-सिय ने एक दरबारी महिला सेंग-गांग का रोल किया जो गु-चियोन को आने वाले हर खतरे से आगाह करती है. और जिस राजा का के महल में आत्माओं का डेरा है उसका किरदार चो सेउंग-वू (Cho Seung-woo) ने प्ले किया है, जिसकी भूमिका बेहद दमदार माना जा रहा है.
17 जुलाई को नेटफ्लिक्स होगा हॉरर का खेल
'द ईस्ट पैलेस' 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. मेकर्स इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी भारतीय भाषाओं में भी डब करके रिलीज करने की तैयारी में हैं, ताकि भारत के के-ड्रामा फैंस भी इस सुपरनेचुरल थ्रिलर का पूरा मजा ले सकें.
यह भी पढ़ें: बिना हिजाब पहने गाना गाने पर ईरानी सिंगर को मिली 74 कोड़े मारने की सजा, वीडियो को कहा गया- अश्लील