कपिल शर्मा ने बताया वो गाना जो सिर्फ गाते थे अपनी पत्नी के लिए

एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स (NDTV Indian of The Year Awards) शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हिस्सा लिया. कपिल शर्मा को ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कपिल शर्मा ने बताया वो गाना जो सिर्फ गाते थे अपनी पत्नी के लिए
नई दिल्ली:

एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स (NDTV Indian of The Year Awards) शो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हिस्सा लिया. कपिल शर्मा को ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया. एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स शो में कपिल शर्मा ने अपने शो द ग्रेड इंडिया कपिल शो से लेकर फैमिली को लेकर भी ढेर सारी बातें की. कपिल शर्मा ने इस दौरान ने एक गाना भी गाया जो वह सिर्फ अपनी पत्नी गिन्नी के लिए गाते हैं. 

दरअसल एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में कपिल शर्मा से गाने की फरमाइश की गई. जिसके बाद उन्होंने वह पंजाबी गाना भी गाया जो अपनी पत्नी के लिए गाते हैं. इसके अलावा कपिल शर्मा ने और भी ढेर सारी बाते कीं. जब कपिल शर्मा से पूछा गया कि उन्हें होस्टिंग करते समय किसके साथ सबसे ज्यादा मजा आता है? इस पर दिग्गज कॉमेडियन ने बताया है कि कुछ ऐसे लोग हैं जिनके साथ सबसे ज्यादा मजा आता है और उनका भार भी कम हो जाता है. 

कपिल शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार और शाहरुख खान सहित ऐसे कई कलाकार हैं जिनके साथ होस्ट करने में सबसे ज्यादा मजा आता है. इसके अलावा कपिल शर्मा ने और भी ढेर सारी बातें की हैं. आपको बता दें कि एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स में कई हस्तियों ने हिस्सा लिया. इसमें फिल्मी सितारे भी शामिल हुए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Strait of Hormuz के रास्ते Crude Oil लेकर भारत पहुंचा 'जग लाडकी' जहाज | Iran War