NDTV Creators Manch 2026: कैलाश खेर ने छेड़े सुर तो गूंज उठा गंगा घाट, बताया काशी में गाना क्यों है खास

NDTV Creators Manch 2026: कैलाश खेर ने अपने सुरों से जीवंत कर दिया सारा माहौल. सिंगर ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों से बातचीत में बताया कि काशी में गाना क्यों खास है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
NDTV Creators Manch 2026: कैलाश खेर ने अपनी परफॉर्मेंस से बांधा समा
Social Media
नई दिल्ली:

NDTV Creators Manch 2026: एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच 2026 के दूसरे दिन कैलाश खेर ने अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया. स्टेज पर एंट्री से लेकर एक के बाद एक अपने हिट और क्लासिक नंबर्स गा कर कैलाश खेर ने ऑडियंस को दिखा दिया कि अगर गंगा नदी के किनारे शिव की नगरी में जमावड़ा लगे तो परफॉर्मेंस में अपने आप ही किस तरह के चार चांद लग जाते हैं. कैलाश खेर के लिए काशी में परफॉर्म करना क्यों है खास? अपनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कैलाश खेर दर्शकों और फैन्स से बातचीत करते भी नजर आए. इसी बातचीत में उन्होंने कहा, हम  हर दिन कहीं ना कहीं, देश या विदेश में गाते ही रहते हैं लेकिन जब बात काशी की आती है तो बात आलौकिक हो जाती है. जब आप स्टेज पर उछल उछल कर गाते हैं तो आप शिव जी की हथेली पर, शिव जी की धरती पर परफॉर्म कर रहे होते हैं. ये बात कुछ और होती है. ऐसी बात कहीं और नहीं होती.

Photo Credit: social media

यहां देखें लाइव परफॉर्मेंसः https://www.youtube.com/watch?v=87SS_ScFnd4 

बनारस आकर क्या करते हैं कैलाश खेर?

कैलाश खेर ने बताया कि बताया कि वे जब भी बनारस आते हैं तो काशी विश्वनाथ के दर्शन जरूर करते हैं. सिंगर ने बताया कि उनकी कोशिश होती है कि वे मंगला आरती में शामिल हों. इसके अलावा अपने उस सौभाग्य के लिए भी भगवान शिव को बड़ी कृपा बताई कि उन्हें विग्रह में बैठ ध्यान करने को मिल जाता है. कैलाश खेर ने बताया कि ये ध्यान एक ऐसी चीज हो जाती है जिससे आत्मा का विशुद्धिकरण हो जाता है.  

हर साल एक सिंगर को लॉन्च करते हैं कैलाश खेर 

संगीत के जरिए शिव की सेवा या यूनिवर्स को अपनी तरफ से क्या दे रहे हैं? इस सवाल पर कैलाश ने कहा, जब आप सक्षम हो जाएं तो किसी और को सक्षम करें. ये भगवान शिव ने कहा है. अति किसी चीज की अच्छी नहीं होती. अति को त्यागना ही संतुलन है और संतुलन ही शिव हैं. शिव ने गंगा को धरती पर भेजा कि जाओ इन्हें तार दो. हम संगीत सेवी है तो हम इसमें हम नए कलाकारों को लॉन्च करते हैं. कभी किसी सिंगर ने सिंगर को लॉन्च नहीं किया. लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर हम हर साल एक नए कलाकार को लॉन्च करते हैं. हम स्वार्थ में किसी कलाकार से नहीं जुड़ते. हम अच्छाई का गुणगान करने में विश्वास नहीं करते क्योंकि अगर आप अपनी अच्छाई का या धर्म कर्म का खुद ही बखान किया तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता.

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | 'एकतरफा इश्क' का ज़िक्र... वाह -वाह के शोर से गूंज उठा मंच!
Topics mentioned in this article
NDTVCreatorsManch2026
Kailash Kher
Hindi Songs
Hindi News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं