NDTV Creator's Manch: रणबीर कपूर नहीं रॉकस्टार के लिए ये एक्टर था इम्तियाज अली की पहली पसंद, डायरेक्टर ने खुद किया खुलासा

NDTV एक खास प्रोग्राम (NDTV Creator's Manch) लेकर आया है. इस प्रोग्राम का नाम 'क्रिएटर्स मंच' है. NDTV के क्रिएटर्स मंच पर आपकी मुलाकात दिग्गज नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
NDTV Creator's Manch: रणबीर कपूर नहीं रॉकस्टार के लिए ये एक्टर का इम्तियाज अली की पहले पसंद
नई दिल्ली:

NDTV एक खास प्रोग्राम (NDTV Creator's Manch) लेकर आया है. इस प्रोग्राम का नाम 'क्रिएटर्स मंच' है. NDTV के क्रिएटर्स मंच पर आपकी मुलाकात दिग्गज नजर आने वाले हैं. दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में इस मंच पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर, कवि कुमार विश्वास, फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली और उपन्यास लेखक चेतन भगत जैसे कलाकारों से रूबरू होने का मौका आपको मिला. NDTV के इस खास मंच पर मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने ढेर सारी बातें की. उन्होंने मशहूर अपनी कई फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें की. 

इम्तियाज अली ने अपनी हिट फिल्म रॉकस्टार को लेकर बात की. उन्होंने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर पहली पसंद नहीं थी. उन्होंने इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म के लिए पहले जॉन अब्राहम का चुना था. यह बात इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट के समय की है. लेकिन बाद में उन्होंने जॉन अब्राहम की जगह रणबीर कपूर को लिया. इसके अलावा इम्तियाज अली ने NDTV के क्रिएटर्स मंच पर  और भी ढेर सारी बातें की हैं. 

आपको बता दें कि फिल्म रॉकस्टार साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नरगिर फकरी मुख्य भूमिका में थी. इस फिल्म की कहानी साथ-साथ गानों को भी खूब पसंद किया गया था. 
 

Featured Video Of The Day
Bangladesh PM Oath Ceremony: Tarique Rahman बने नए PM, भारत आ रहे 114 Rafale | Syed Suhail