नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भरी महफिल में चित्रांगदा सिंह को किया इग्नोर, सबसे मिले, हाय-हेलो किया और एक्ट्रेस को यूं किया इग्नोर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चित्रांगदा सिंह के साथ जो व्यवहार किया वह सोशल मीडिया यूजर्स को काफी अटपटा लग रहा है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चित्रांगदा को किया इग्नोर
Social Media
नई दिल्ली:

नवाजु्द्दीन सिद्दीकी ने चित्रांगदा सिंह को किया इग्नोर! पढ़कर आपको लगेगा कि वो ऐसा कैसे कर सकते हैं. क्या अब भी इनके बीच कोल्ड वार चल रही है. लेकिन वायरल वीडियो देखकर आपको यकीन हो जाएगा. दरअसल नवाजुद्दीन मुंबई में हुए एनबीटी उत्सव अवॉर्ड्स नाइट में शामिल हुए थे. यहीं उनके और चित्रांगदा सिंह के बीच ये ऑक्वर्ड मोमेंट देखने को मिला.  वीडियो में आप देखेंगे नवाजुद्दीन ने वहां मौजूद कई सितारों जैसे ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर और शेफाली शाह से हाथ मिलाया और सभी को ग्रीट किया, लेकिन चित्रांगदा सिंह के पास से गुजरते हुए उन्होंने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. चित्रांगदा भी बैठी रहीं और उन्होंने भी कोई रिएक्शन नहीं दिखाया. इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए और कमेंट लिखे.

नवाजुद्दीन ने जब नहीं दिया था चित्रांगदा सिंह का साथ

एक यूजर ने कमेंट किया, दोनों ने पहले साथ फिल्म की है,तो कम से कम मिल तो लेते. बता दें कि यह तल्खी नई बात नहीं है. इसका बेस 2018 में #MeToo आंदोलन के दौरान हुई एक घटना से जुड़ा है. फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज की शूटिंग के समय चित्रांगदा ने डायरेक्टर कुशान नंदी पर परेशान करने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि डायरेक्टप ने अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें एक अनकम्फर्टेबल इंटिमेट सीन करने के लिए दबाव डाला. चित्रांगदा ने विरोध जताया, लेकिन उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना को दिया धोखा! एन मौके पर टूटी शादी, अब उसी पलाश मुच्छल के सपोर्ट में आई ये एक्ट्रेस

Advertisement

नवाजुद्दीन की चुप्पी से निराश थीं चित्रांगदा

नवाजुद्दीन उस वक्त मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली और चित्रांगदा का साथ नहीं दिया. इस वजह से चित्रांगदा ने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह बिदिता बाग को लिया गया. बाद में चित्रांगदा ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब फिल्म इंडस्ट्री के प्रभावशाली पुरुष ऐसे मामलों में चुप रहते हैं, तो गलत करने वालों को हौसला मिलता है.

डायरेक्टर कुशान नंदी ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि चित्रांगदा क्रिएटिव मतभेदों की वजह से फिल्म छोड़ी थी. उन्होंने मानहानि का मुकदमा करने की धमकी भी दी. नवाजुद्दीन ने भी डायरेक्टर का बचाव करते हुए उन्हें “सभ्य और नरम स्वभाव वाला” बताया और कहा कि घटना वैसी नहीं थी जैसी बताई जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सलमान खान के पापा सलीम खान की तबीयत अब कैसी है? आमिर खान ने मुलाकात के बाद दी बड़ी अपडेट

इस पुराने विवाद के बावजूद दोनों अभिनेताओं ने हाल ही में रात अकेली है, द बंसल मर्डर्स जैसी क्राइम थ्रिलर फिल्म में साथ काम किया. लेकिन इस इवेंट में दिखी दूरी ने पुरानी बातों को फिर से चर्चा में ला दिया है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Pakistan Afghanistan War | रमजान में Munir बना 'हैवान'? पाक ने दागी मिसाइल, 400 मौत !