अलविदा नाना पाटेकर: कलाकार ने कोयले से दी अनोखी श्रद्धांजलि, दीवार पर बनाई 6 फीट ऊंची तस्वीर

दीवार पर कोयले से उकेरा गया छह फीट ऊंचा चेहरा और साथ में लिखे दो शब्द ‘अलविदा नाना’ हर किसी को भावुक कर गए. अमरोहा के कलाकार ने अपनी कला के जरिए नाना पाटेकर को बेहद खास अंदाज में आखिरी सलाम किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नाना पाटेकर को कलाकार ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा के अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से उनके फैंस और फिल्म जगत में शोक है. इस बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक कलाकार ने उन्हें अपनी कला के जरिए श्रद्धांजलि दी. कलाकार जुहैब खान ने एक दीवार पर कोयले से नाना पाटेकर की करीब छह फीट ऊंची तस्वीर बनाई. इसके पास उन्होंने 'अलविदा नाना' लिखा. जुहैब का कहना है कि एक कलाकार दूसरे कलाकार को अपनी कला के जरिए ही सबसे अच्छी श्रद्धांजलि दे सकता है.

आईएएनएस से बातचीत में कलाकार जुहैब खान ने कहा, ''नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे, इसलिए मैंने उनके सम्मान में यह तस्वीर तैयार की. मैं अभिनेता को अपनी कला के जरिए श्रद्धांजलि देना चाहता था. इसलिए मैंने दीवार पर कोयले से करीब छह फीट का चित्र बनाया. एक कलाकार होने के नाते मैं समझता हूं कि कला के माध्यम से किसी दूसरे कलाकार के काम और उसके योगदान को याद किया जा सकता है.''

जुहैब खान ने नाना पाटेकर के फिल्मी सफर और समाज में उनके योगदान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए. उनके काम ने लोगों को मनोरंजन देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता पैदा करने का काम भी किया. समाज हमेशा उनके इस योगदान के लिए आभारी रहेगा. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.

बता दें कि नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर की सुबह हो गया था. जानकारी के मुताबिक, उन्हें गुरुवार को गोवा में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई थी. पुलिस ने मामले में मेडिको-लीगल प्रक्रिया के तहत अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू की. मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी की गई.

Advertisement

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने उन्हें मुखाग्नि दी. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें तीन गन सैल्यूट दिए. अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत फिल्म जगत की कई हस्तियां और अन्य लोग अंतिम विदाई में मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: 53 साल पुराना वो गाना, जिसने नरेंद्र चंचल को बनाया घर-घर का स्टार, भजन गाने से किया इनकार तो गई आवाज, ऋषि-डिंपल का ये गीत आज भी सदाबहार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Premanand News : विराट वाले बयान से पलटे फलाहारी बाबा! अब प्रेमानंद महाराज से मांगी माफी!
Topics mentioned in this article
Nana Patekar
Entertainment
Bollywood