Mysaa Teaser: जंग छेड़ने के लिए तैयार रश्मिका मंदाना, मायसा का दमदार टीजर देख फैंस बोले- अब रूल करेगी पुष्पा की श्रीवल्ली 

Mysaa Teaser: रश्मिका मंदाना की मचअवेटेड एक्शन फिल्म 'मायसा' का धांसू टीजर रिलीज हो गया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mysaa Teaser: रश्मिका मंदाना की मायसा का टीजर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'मायसा' को लेकर फैंस के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में वह एक आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभा रही हैं. उनके किरदार में एक तरफ भावनाओं की गहराई देखने को मिलेगी, तो दूसरी तरफ वह एक मजबूत और निडर लड़की के रूप में भी नजर आएंगी. वहीं अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर को शेयर कर दिया है, जिसमें रश्मिका मंदाना का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है और दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. वहीं फैंस का कहना है कि पुष्पा के बाद अब श्रीवल्ली का बॉक्स ऑफिस पर राज होगा.  

मायसा का आया टीजर

2 मिनट 3 सेकंड के टीजर में मायसा को एक ऐसी महिला के तौर पर दिखाया गया है, जो अपने रास्ते में आने वाली हर चीज से लड़ने का फैसला करती है. उनके किरदार का एक उग्र और पक्का इरादा रखने वाला पहलू है. युद्ध छेड़ने का उनका फैसला विरोध और अस्तित्व की लड़ाई वाली कहानी की नींव रखता है. रश्मिका का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन टीजर में दिखाई देता है, जिसमें अंडरवॉटर एक्शन सीन करते हुए देखा जा सकता है. मायसा का रॉ अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. 

ये भी पढे़ं- 3 साल में बनीं फिल्म, 2.9 करोड़ बजट में कमाए 86.5 लाख, 1994 की फ्लॉप आज है कल्ट, 7 गानों ने बदली तकदीर, आशा-एसपी की आवाज का जादू

Advertisement

फैंस को पसंद आ रहा टीजर

मायसा का टीजर देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, रोंगटे खड़े कर दिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, पुष्पा के बाद बॉक्स ऑफिस पर श्रीवल्ली रूल करेगी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि निर्देशक रवींद्र पुल्ले की 'मायसा' अब 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण अनफॉर्मुला फिल्म्स कर रहा है.  फिल्म में रश्मिका के अलावा ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

रश्मिका मंदाना ने कही थी ये बात 

इससे पहले मई में रश्मिका ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने बताया था कि 'मायसा' का केरल में चल रहा लंबा शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. अभिनेत्री ने इस दौरान अपनी टीम के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं.  रश्मिका ने एक्शन सीन को शूट करने के लिए कड़ी मेहनत की. उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक में खास स्टंट और कॉम्बैट ट्रेनिंग ली. उन्होंने वहां रोजाना आठ घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेनिंग की थी. इस ट्रेनिंग में फाइट और स्टंट से जुड़ी कई तरह की प्रैक्टिस शामिल थी.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- रवीना टंडन का 25 साल पुराना गाना, इंडियाज बेस्ट डांसर में हॉरर बनाकर किया परफॉर्म, एक्ट्रेस ने की शिकायत

Topics mentioned in this article
Mysaa
Mysaa Teaser
Rashmika Mandanna
Bollywood