मुमताज के समधी की 7 फोटो, संडे को नहीं करते थे काम, महीनों सिनेमाघरों से नहीं उतरती थी सुपरस्टार की फिल्म, दामाद भी हैं पॉपुलर एक्टर

अपने रॉयल स्टाइल और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से पहचान बनाने वाले इस स्टार की दिलचस्प कहानी जानिए, जिसने हर दौर में लोगों का दिल जीता.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुमताज के समधी की 7 फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हर दौर में कई स्टार्स आए और गए, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं. एक ऐसा ही स्टार था जिसने अपने रॉयल अंदाज, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों को दीवाना बना दिया था. उनकी चाल, उनका कॉन्फिडेंस और उनका ड्रेसिंग सेंस उस दौर में ट्रेंड सेट करता था. लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके स्टाइल को भी फॉलो करते थे. स्क्रीन पर उनकी एंट्री होते ही सीन में जान आ जाती थी और उनका स्वैग ऐसा था जो सीधे दिल में उतर जाता था. कौन है ये स्टार जिनका बचलिए 7 तस्वीरों में जानते हैं इनकी पूरी कहानी.

मुमताज के समधी थे फिरोज खान

ये स्टार कोई और नहीं बल्कि फिरोज खान थे. फोटो में दिख रहा ये मासूम सा बच्चा बड़ा होकर बॉलीवुड का सबसे स्टाइलिश चेहरा बना. उनका असली नाम जुल्फिकार अली शाह खान था, लेकिन फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया और फिरोज खान के नाम से पहचान बनाई.

फिरोज खान को कहा जाता था काउ बॉय

फिरोज खान की डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार थी कि उन्हें काउ बॉय कहा जाने लगा. 60 और 70 के दशक में उन्होंने सफर, मेला, आरजू, काला सोना, नागिन, जांबाज और धर्मात्मा जैसी फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के हनुमान दारा सिंह की पोती पर टिकीं फैंस की नजरें, पापा विंदू दारा सिंह और मां के साथ दिखीं

Advertisement

मुमताज के दामाद हैं फरदीन खान

दिलचस्प बात ये है कि फिरोज खान का रिश्ता बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज से भी जुड़ा हुआ है. दरअसल, फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने मुमताज की बेटी से शादी की है, जिसके चलते दोनों परिवार समधी बन गए.

फिल्ममेकर भी थे फिरोज खान

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, फिरोज खान एक बेहतरीन फिल्ममेकर भी थे. उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया. उनकी फिल्मों में हमेशा एक इंटरनेशनल स्टाइल और क्लास देखने को मिलता था, जो उस समय काफी अलग माना जाता था.

Advertisement

3 महीने तक चली फिरोज खान की ये फिल्म

कुर्बानी फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही. ये फिल्म महीनों तक थिएटर में चली और हर शो हाउसफुल रहा. फिल्म की कमाई इतनी ज्यादा थी कि उसे गिनने के लिए अलग से लोग रखने पड़े. ये उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी का सबूत था.

संडे को काम नहीं करते थे फिरोज खान

फिरोज खान अपने उसूलों के लिए भी जाने जाते थे. वो संडे को काम नहीं करते थे. एक बार जब उन्हें संडे से शूटिंग शुरू करने का ऑफर मिला, तो उन्होंने फिल्म करने से ही मना कर दिया. उनका ये फैसला दिखाता है कि वो अपने नियमों से कभी समझौता नहीं करते थे.

कॉमेडी रोल के लिए भी फेमस हैं फिरोज खान

बाद में फिल्म वेलकम में आरडीएक्स के किरदार से उन्होंने शानदार कमबैक किया. उनका स्टाइल और डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं और बार-बार दोहराए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- पहली पत्नी रीना दत्ता के घर छोड़ने के बाद आमिर खान ने ले लिया था शराब का सहारा, कहा- वो गम सह नहीं पाया

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Himanta की पत्नी पर आरोप का मामला, Telangana HC से Congress नेता Pawan Khera को राहत | BREAKING
Topics mentioned in this article