38 साल बाद श्रीदेवी को टक्कर देने लगी मिस्टर इंडिया की नन्ही बच्ची, डिंपल पर फिदा हुए फैंस, बोले- प्रीति जिंटा जितनी क्यूट

हुजान खोदाइजी वही चाइल्ड एक्टर हैं, जिसकी मिस्टर इंडिया फिल्म में एक बम धमाके में मौत हो जाती है. 38 साल बाद उन्हें देखने के बाद लोगों को श्रीदेवी की याद आ गयी है. वहीं कुछ उन्हें छोटी प्रीति जिंटा बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मिस्टर इंडिया की टीना अब देती हैं श्रीदेवी को टक्कर

अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'मिस्टर इंडिया (1987)' सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और रोमांस भरपूर देखने को मिला था. फिल्म में बच्चों की एक फौज भी दिखाई दी थी, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खासा इम्प्रेस किया था. लेकिन एक बच्ची, जिसने फिल्म में 'टीना' का किरदार निभाया था, उसकी मासूमियत पर लोग फिदा हो गए थे. जी हां, वही टीना जिसकी फिल्म में बम धमाके से मौत हो जाती है. फिल्म में टीना के किरदार को बखूबी निभाने वालीं एक्ट्रेस का नाम हुजान खोदैजी है. हुजान खोदाइजी आज बड़ी, खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं. उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैन्स उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे.

बता दें, हुजान खोदैजी इंस्टाग्राम पर तो मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने अपनी प्रोफाइल को प्राइवेट रखा हुआ है. फिर भी फैन्स को उनकी तस्वीरें कहीं न कहीं से मिल ही जाती हैं. हुजान खोदैजी की जो नई फोटो इस समय वायरल हो रही है, उसमें उन्हें ब्लू कलर के ड्रेस में देखा जा सकता है. तस्वीर में हुजान बहुत ही प्यारी लग रही हैं. उनके गालों पर पड़ने वाले डिंपल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं. लोग इस फोटो को देखने के बाद एक बार फिर उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि मिस्टर इंडिया में काम करने के बाद हुजान फिर दूसरी किसी फिल्म में नजर नहीं आईं. खबरों की मानें तो वे मार्केटिंग फील्ड में नाम कमा रही हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हुजान खोदैजी लिंटास नाम की एक कंपनी में एडवरटाइजिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही हैं.

Featured Video Of The Day
अब 3 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में! लखनऊ-कानपुर के बीच हवा से बातें करेंगी गाड़ियां
Topics mentioned in this article
Tina Mr. India
Mr. India Kids
Mr. India Cute Girl
Huzaan Khodaiji
Huzaan Khodaiji Photo