मिस्टर इंडिया का ‘दागा’ अब दिखता है ऐसा, चलने के लिए लेना पड़ता है छड़ी का सहारा

मिस्टर इंडिया में दागा का फेमस किरदार निभाने वाले यह एक्टर अपनी एक्टिंग के साथ साथ वो अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहे. लेकिन हाल ही में उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं जिसमें वो छड़ी के सहारे खड़े दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दागा को देख ताजा हुई फैन्स की पुरानी यादें
Social Media
नई दिल्ली:

कभी परदे पर खौफ पैदा करने वाला एक खूंखार विलेन क्या अब छड़ी का मोहताज है. एक दौर था जब उसकी भारी आवाज, लंबा-चौड़ा शरीर और आंखों का गुस्सा पर्दे पर आते ही हीरो तक की हालत खराब हो जाती थी. कभी वो खतरनाक विलेन बना तो कभी कॉमेडी से लोगों को हंसाता नजर आया. 80 और 90 के दशक की फिल्मों में उसकी मौजूदगी ही अलग पहचान हुआ करती थी. अपने दौर के हर बड़े हीरो के साथ उसने काम किया और साथ ही अपनी अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहा. खासतौर से मिस्टर इंडिया मूवी में दागा का उनका किरदार भुलाया नहीं जा सकता. खास बात ये रही कि अपनी एक्टिंग के साथ साथ वो अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहे. अब हाल ही में उसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं. जिसमें वो छड़ी के सहारे खड़े दिखाई दे रहे हैं.

कौन है ये विलेन?

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दमदार अभिनेता शरत सक्सेना की. इनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शरत सक्सेना छड़ी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. शरत सक्सेना ने 1987 की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में ‘दागा' का किरदार निभाकर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी. अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक वो कई स्टार्स से पर्दे पर टक्कर ले चुके हैं और अक्षय कुमार जैसे कई सितारों के साथ शानदार कॉमेडी कर चुके हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और विलेन वाला अंदाज आज भी लोगों को याद है. शरत सक्सेना ने त्रिदेव, घायल, खिलाड़ी, गुलाम, गुप्त, बागबान, कृष और बजरंगी भाईजान जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया और हर रोल में अपनी अलग पहचान बनाई.

फिटनेस से भी बनाई पहचान

आज भले ही शरत सक्सेना छड़ी के सहारे चलते नजर आते हों. लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी फिटनेस सुर्खियां बटोरा करती थी. 70-80 के दशक में जब बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग का इतना ट्रेंड नहीं था. तब भी शरत सक्सेना अपनी मजबूत फिजिक और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते थे. कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिट रहने के लिए वो घंटों जिम में पसीना बहाते थे. यही वजह है कि अब शरत सक्सेना को छड़ी के सहारे चलता देख उनके फैन्स दुखी हो रहे हैं. और, उन्हें दोबारा तंदुरुस्त देखने की दुआ भी मांग रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक ही वीडियो में देखें शाहरुख खान की 16 हीरोइनें, 11वीं के साथ कभी नहीं दी फ्लॉप

Featured Video Of The Day
Twisha Death Case: ट्विशा के मां-बाप पर जज सास ने लगाए चौंकाने वाले आरोप