मौसमी चटर्जी ने मुझे रुलाने के लिए काटी चिकोटी...! 9 साल के कोस्टार के साथ एक्ट्रेस ने किया ऐसा बर्ताव

मौसमी चटर्जी से जुड़ा ये किस्सा खुद इस एक्टर ने सुनाया. इन्होंने छोटी उम्र में फिल्मों में काम किया और उस दौर के सभी बड़े स्टार्स के साथ नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजू श्रेष्ठ ने बाताया कैसे उन्हें रुला गईं मौसमी चटर्जी
Social Media
नई दिल्ली:

70 से 80 के दशक में बड़े पर्दे के पॉपुलर चाइल्ड स्टार राजू श्रेष्ठ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 1970 के दशक में एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के साथ काम करने के अपने मुश्किल एक्सपीरियंस शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने उस दौर के सभी सितारों के साथ काम किया है. लेकिन मौसमी चटर्जी के साथ उनका एक्सपीरियंस सबसे मुश्किल और अनकम्फर्टेबल रहा. राजू ने सिद्धार्थ कनन्न के साथ बातचीत में कहा कि वे मौसमी को एक एक्ट्रेस के तौर पर कभी समझ नहीं पाए. उनका डिक्शन हमेशा बंगाली लहजे वाला रहता था और उन्होंने कभी इसे सुधारने की कोशिश नहीं की. इस वजह से वे उन्हें कभी पसंद नहीं कर पाए.

9 साल के राजू को रुलाने के लिए काटी चिकोटी

जब राजू महज 9 साल के थे तब उन्होंने मौसमी चटर्जी और विनोद मेहरा के साथ ‘दो झूठ' फिल्म में काम किया. एक सीन में मौसमी को राजू को बोर्डिंग स्कूल छोड़ते हुए दिखाना था और राजू को रोते हुए मना करना था. राजू के मुताबिक, मौसमी को लगा कि वह नैचुरली नहीं रोएंगे, इसलिए उन्होंने दर्द पहुंचाने के लिए उन्हें चिकोटी काटी और इसके चलते राजू को नाखून लग गए. इससे राजू को बहुत दर्द हुआ और वे सच में रोने लगे.

यह भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 4: कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म भी फ्लॉप, 20 करोड़ बजट और चार दिन में कमाई अठन्नी!

ये सीन पूरा होने के बाद राजू ने अपनी मां को नाखूनों के निशान दिखाए. मां ने डायरेक्टर से शिकायत की तो मौसमी ने सफाई दी कि रीटेक से बचने के लिए उन्होंने ऐसा किया, क्योंकि उन्हें लगा बच्चा रोएगा नहीं.

सलमान खान के पुराने दोस्त हैं राजू श्रेष्ठ

इसी बातचीत में राजू ने बताया कि वह सलमान के उस समय से दोस्त रहे हैं जब सलमान कुछ भी नहीं थे और लोग उन्हें इस तरह पहचाना करते थे कि राजू के साथ कोई लड़का खड़ा है. राजू ने कहा कि सलमान दिल से बहुत अच्छे इंसान हैं हालांकि पहले ऐसा हुआ है जब वह अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल नहीं कर पाए और हंगामा कर विवादों में आ गए. 

यह भी पढ़ें: Aditi Hundia: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की 7 फोटो, कौन है जो बनने वाली है क्रिकेटर की दुल्हनिया?

Advertisement
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: पाकिस्तान के खिलाफ Ishan Kishan की तूफानी पारी पर क्या बोले उनके पिता?