मौसमी चटर्जी के पति की 5 फोटो, 10वीं में थी तब की सगाई, 15 साल की उम्र में शादी, 17 में बनीं मां

Moushumi Chatterjee husband: मौसमी चटर्जी बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और सुपरस्टार्स की गिनती में अपना नाम शामिल कर लिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Moushumi Chatterjee husband Photo: मौसमी चटर्जी के पति की 5 फोटो
नई दिल्ली:

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर सुनने को मिलता है कि अभिनेत्रियों की शादी हो जाने से उनका करियर लगभग खत्म हो जाता है, लेकिन अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने इस धारणा को पूरी तरह से गलत साबित किया था. उन्होंने महज 15 साल की उम्र में गायक हेमंत कुमार के बेटे जयंत से शादी करने के बाद फिल्मों में करियर बनाया था. उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की 50वीं सालगिरह सेलिब्रेट की. लेकिन क्या आपने मौसमी चटर्जी के पति को देखा है. तो आइए आपको दिखाते हैं 26 अप्रैल 1948 में जन्मीं मौसमी चटर्जी के 77वें जन्मदिन पर उनकी पति और परिवार के साथ कुछ रेयर तस्वीरें. 

शादी को हो गए हैं 50 साल 

हाल ही में मौसमी चटर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी शादी के 50 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने अपने पति जयंत के साथ शादी की तस्वीर शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा, "पचास साल से भी ज्यादा साथ और भी बढ़ता जा रहा है. आज ही के दिन जब मैंने शादी की थी, यह एक खूबसूरत पल कैमरे में कैद हुआ था. इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं."

ये भी पढ़ें- तेरे नाम में होती ऋतिक रोशन की एक्ट्रेस, सलमान खान बनाना चाहते थे अपनी हीरोइन, 23 साल बाद हुआ अफसोस, कहा- काश मैं मना नहीं करती 

15 साल की उम्र में की शादी 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसमी चटर्जी 10वीं कक्षा में थीं. जब उनकी सगाई हुई थी. वहीं महज 15 साल की उम्र में शादी करने के बाद एक्ट्रेस 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं. एक्ट्रेस शादी को लेकर अक्सर जिक्र करती रहती हैं. लेहरें टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी शादी इसलिए जल्दी हो गई थी क्योंकि उनकी बड़ी बुआ की आखिरी इच्छा थी कि वे मेरी शादी होते देखना चाहती थीं, जिसके बाद मेरे ससुरजी ने सुझाव दिया कि शादी हो जानी चाहिए.

Advertisement

कौन हैं जयंत कुमार

हेमंत कुमार यानी हेमंत मुखर्जी के बेटे जयंत मुखर्जी हैं, जो पेशे से एक्टर रहे हैं. उन्होंने मजाक (1975), दो लड़के दोनो कड़के (1992) में वह नजर आए. 

एक्टिंग की दुनिया में की एंट्री

बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से बाल कलाकार के रूप में एक्ट्रेस काम कर चुकी थीं. इस फिल्म को तरुण मजूमदार ने बनाया था. इसके बाद मौसमी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन वह पढ़ना चाहती थीं. शादी के बाद मौसमी ने साल 1972 में शक्ति सामंत के द्वारा निर्देशित फिल्म 'अनुराग' से हिंदी डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्मों में काम किया था. 

Advertisement

प्रेग्नेंसी में की शूटिंग

गाना 'महंगाई मार गई' के दौरान अभिनेत्री पांच महीने की प्रेग्नेंट थी. मौसमी अपने करियर से ज्यादा अपने परिवार को महत्व देती थीं, वह ब्रेक लेकर फिल्में किया करती थीं. मौसमी की जयंत कुमार से दो बेटियां थीं, जिनकी परवरिश को वह पूरा समय देती रहीं.  

ये भी पढ़ें- महमूद की सबसे छोटी बहन, बड़े होते हुए 'भाई' बुलाते थे कॉमेडियन, सगे भाई के साथ किया पर्दे पर रोमांस तो उठी बैन की मांग 

Featured Video Of The Day
Asansol Violence: लाउडस्पीकर बंद कराने गई पुलिस पर पथराव, चौकी में तोड़फोड़, RAF का लाठीचार्ज