उम्र का फासला भूल, अपने से 20 साल बड़े एक्टर के इश्क में डूबीं मौनी रॉय! केमिस्ट्री देख उड़ जाएंगे फैंस के होश

अपने से 20 साल बड़े एक्टर संजय कपूर के साथ प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज अब होगा हिसाब में जलवे बिखे रही है, दोनों की कातिलाना और शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर इंटरनेट का पारा चढ.ने लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sanjay kapoor and Mouny Roy
instagram

बॉलीवुड में कब, किसे, किससे प्यार हो जाए, यह कहना बेहद मुश्किल है. अक्सर पर्दे पर जोड़ियां बनती हैं और बिगड़ती हैं, लेकिन कुछ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऐसी होती है जो दर्शकों के दिलों में सीधे आग लगा देती है. इन दिनों टीवी के गलियारों में एक नई जोड़ी को लेकर जबरदस्त चर्चा गर्म है.  बंगाली ब्यूटी मौनी रॉय अपने से पूरे 20 साल बड़े एक्टर संजय कपूर के साथ इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं. छोटे पर्दे पर दोनों की उम्र में कम से कम 20 साल का फासला होने के बाद भी इन दोनों के बीच की  जूनून और कातिलाना ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखकर अच्छे-अच्छों को जलन होने लगी है. 

'अब होगा हिसाब' से बढ़ रहा है छोटे पर्दे का पारा

18 जून को अमेजन प्राइम पर लॉन्च हुई वेब सीरीज 'अब होगा हिसाब' का पहला सीजन बीत चुका है और दूसरा सीजन भी लॉन्च हो चुका है. दोनों ही अब तक के बेस्ट हिट क्राइम थ्रिलर की लिस्ट में है. इसके दोनों सीजन जितने सस्पेंस से भरपूर है, उतने ही दमदार भी है. इस वेब सीरीज में मौनी रॉय और संजय कपूर की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प, मिस्टीरियस और तनातनी से भरी हुई है. जहां एक तरफ संजय कपूर 'गोल्डी सेखों' नाम के एक पावरफुल और डेंजरस विलेन के रोल में  हैं, वहीं मौनी रॉय 'कामना' नाम की एक शातिर और मास्टरमाइंड औरत का किरदार निभा रही हैं. कामना का यह रोल काफी लेयर्ड और सरप्राइजिंग है, जो गोल्डी सेखों की बिजनेस पार्टनर बनी है. इन दोनों के बीच का ये मिस्टीरियस और पेशन से भरा रिश्ता सीरीज के सस्पेंस और ड्रामे को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है.

अपनी और संजय की इस ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर मौनी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया एक रात हम एक बेहद इंटेंस और इमोशनल सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे. माहौल एकदम सीरियस था, लेकिन जैसे ही डायरेक्टर ने 'कट' बोला, सेट का पूरा मूड ही बदल गया और सब हंसी-मजाक करने लगे."

उम्र का फासला? नो चांस! 

 जब बात मौनी रॉय की हो, तो उनका स्वैग हर पैमाने को छोटा साबित कर देता है. मौनी अपने से 20 साल बड़े एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करने में रत्ती भर भी नहीं हिचकिचाईं. दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग इतनी कड़क है कि फैंस पलकें झपकाना भूल गए हैं. इंटेंस सीन्स में दोनों का अंदाज एकदम पैसा वसूल है. इस जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एक्टिंग और रोमांस के मामले में उम्र-वुम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता.

यह भी पढ़ें: सेट पर एक्टर्स के साथ कैसा बीहेव करती हैं मौनी रॉय? निमृत कौर आहलूवालिया ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर राम मंदिर ट्रस्ट ने मानी वित्तीय व्यवस्था में बड़ी चूक!
Topics mentioned in this article
Mouni Roy
Ab Hoga Hisaab
Sanjay Kapoor
Amazon MX Player
Web Series