मौनी रॉय बनीं मां! एक्ट्रेस को 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में देख हैरान लोग, पूछ रहे ये सवाल

मौनी रॉय को 'है जवानी तो इश्क होना है' के ट्रेलर में सरप्राइज एलिमेंट निकली और साथ ही साथ उन्होंने फैन्स को झटका भी दे दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौनी रॉय को फिल्म में देख हैरान लोग
Social Media
नई दिल्ली:

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. एक तो फिल्म में पुराने गाने, डेविड धवन के अंदाज की कॉमेडी और वरुण धवन-मनीष पॉल की टाइमिंग इस कॉम्बिनेशन की पहली झलक को फैन्स ने खूब पसंद किया लेकिन एक ऐसी चीज भी थी जिसे देख लोग हैरान थे और ये थी मौनी रॉय. मौनी रॉय को फिल्म में ऐसा किरदार मिला है कि लोग सोच में पड़ गए हैं कि ऐसी क्या मजबूरी थी?

फिल्म की कहानी में क्या है खास?

वरुण धवन की फिल्म ‘घरवाली और बाहरवाली' कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है. वरुण धवन जस के रोल में हैं जो अपनी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) से प्यार करते हैं. लेकिन फिर भी दोनों तलाक की राह पर हैं और कोर्ट तक पहुंच गए हैं. इसी बीच पूजा हेगड़े से उनकी मुलाकात होती है और कहानी में रोमांस, कन्फ्यूजन और ढेर सारी मस्ती घुल जाती है. जिमी शेरगिल डॉन स्टाइल रोल में नजर आएंगे और उनका हरियाणवी बोलने का अंदाज आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन जो सबसे बड़ा ट्विस्ट है वो हैं मौनी रॉय. मौनी ने फिल्म में वरुण धवन की ‘नकली मां' का किरदार निभाया है.

ट्रेलर में मौनी को देख हैरान हुए फैन 

40 साल की मौनी रॉय को 39 साल के वरुण की मां बनते देख लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने लिखा, “ये क्या कास्टिंग है भाई? मौनी रॉय वरुण की मां?” एक यूजर ने कमेंट किया, “40 की उम्र में मां बनने का हौसला तो है मौनी में!” कुछ ने मजाक उड़ाया तो कुछ ने कहा, “डेविड धवन की फिल्म है, लॉजिक मत ढूंढो, बस मजा लो.” एक यूजर ने तो सीधे लिख दिया, “WTF is this casting?”

Advertisement

ट्रेलर की कॉमेडी टाइमिंग और डेविड धवन के स्टाइल को भी लोगों ने काफी पसंद किया. फिल्म में अनु मलिक का म्यूजिक भी चर्चा में है. बता दें कि है जवानी तो इश्क होना है 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. डेविड धवन की सिग्नेचर स्टाइल वाली यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एंटरटेनमेंट का वादा कर रही है. ट्रेलर देखने के बाद लग रहा है कि इस बार डेविड धवन पुराने फॉर्मूले को नया ट्विस्ट देकर वापसी करने वाले हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए पाएगी या नहीं ये तो रिलीज पर ही पता चलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने घर के नौकरों के लिए लंदन के पॉश इलाके में खरीदे 5 फ्लैट! नाराज पड़ोसियों को दी जा रही धमकियां?

Featured Video Of The Day
जैसलमेर में तेज आंधी तूफान में होटल की से गिरीं सोलर प्लेटें, देखें वीडियो
Topics mentioned in this article
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
Varun Dhawan
Pooja Hegde
Mrunal Thakur
Mouni Roy