मौनी रॉय को तलाक के बदले मिल रहे कितने करोड़? सूरज नाम्बियार ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखी पूरी बात

मौनी रॉय और सूरज नाम्बिया के तलाक के बाद उनके रिश्ते और पर्सनल इक्वेशन को लेकर कई बातें बनने लगीं. इसके साथ ही एलिमनी पर भी सवाल उठ रहे थे. इस पर अब सूरज ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार शादी के 4 साल बाद अलग हो रहे हैं
Social Media
नई दिल्ली:

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनबन की अफवाहें सोशल मीडिया पर छा जाने के कुछ दिनों बाद सूरज ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने मनमुटाव की सभी अटकलों पर बात करते हुए सारी सिचुएशन साफ कर दी है. अपने तलाक को लेकर चल रही अलग अलग चर्चाओं पर ब्रेक लगाते हुए सूरज ने एक स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट जारी. इसमें उन्होंने साफ किया कि मौनी से उनके तलाक में "न कोई गुजारा भत्ता (alimony) है, न कोई विवाद और न ही कोई थर्ड पार्टी शामिल है."

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सूरज ने लिखा, "हमारे अलगाव को लेकर हाल ही में आई बेबुनियाद रिपोर्टें बहुत ही बुरे ढंग से पेश की गई हैं और पूरी तरह से बहुत गलत हैं. मैं एक बार और हमेशा के लिए साफ कर देना चाहता हूं. कोई एलिमनी नहीं दी गई है. कोई विवाद नहीं है. कोई थर्ड पार्टी भी शामिल नहीं है." उन्होंने आगे कहा, "मौनी और मैंने आपसी सम्मान और एक-दूसरे की भलाई का पूरा ध्यान रखते हुए, मिलकर अलग होने का फैसला किया. यही सच है. बाकी जो कुछ भी रिपोर्ट किया जा रहा है, वह सब मनगढ़ंत है, और कुछ मामलों में, यह उन दो लोगों को बदनाम करने की जान-बूझकर की गई कोशिश है, जिन्होंने बस यही चाहा है कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए."

उन्होंने आगे कहा, "मैं यह साफ कहना चाहता हूं: हम दोनों में से किसी के बारे में, या किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में किए जा रहे किसी भी दावे में कोई सच्चाई नहीं है. इसमें दूसरे लोगों को घसीटना ठीक नहीं है. खासकर उन बेकसूर दोस्तों को, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. मौनी और मैंने इस दौर में गरिमा के साथ व्यवहार किया है, और हम उम्मीद करते हैं कि जो लोग इस पर रिपोर्ट कर रहे हैं, वे भी हमारे साथ उसी गरिमा का व्यवहार करेंगे."

यह भी पढ़ें: सलमान खान की एक पोस्ट ने बढ़ाई मां सलमा की टेंशन, अकेलेपन की बातें सुन पूछा- बेटा तू ठीक है?

Advertisement

सूरज ने आगे लिखा, "मीडिया हाउस ने ऐसी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ ली हैं, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है. ये रिपोर्टें बिना किसी भी तरह की कनफर्मेशन के छपी हैं जो कि बहुत ही गलत है. मैं इस बात को साफ और सीधे तौर पर कह रहा हूं, क्योंकि जान-बूझकर फैलाई जा रही गलत जानकारी के सामने चुप रहना मुझे मंजूर नहीं है." उन्होंने लिखा, "हमारी जॉइंट स्टेटमेंट में वह सब कुछ कह दिया गया था, जो कहना जरूरी था. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे इसका सम्मान करें और हम दोनों को शांति से आगे बढ़ने के लिए थोड़ा स्पेस दें. थैंक्यू" 

यह भी पढ़ें: एक ही वीडियो में देखें शाहरुख खान की 16 हीरोइनें, 11वीं के साथ कभी नहीं दी फ्लॉप

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा की मौत से टूट गया आर्मी में मेजर भाई! दोस्तों ने भी उठाए सवाल