नेटफ्लिक्स की 3 एपिसोड वाली लिमिटेड सीरीज 'द विटनेस' 4 जून को रिलीज हुई. ये 1992 की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें विम्बल्डन कॉमन में रेचल निकेल की हत्या हुई थी. गवाह था उसका 2 साल का बेटा एलेक्स. इस सीरीज में दिखाई गई है, इमोशनल और दिल दहला देने वाली सच्ची घटना.
नेटफ्लिक्स पर 4 जून 2026 को रिलीज हुई लिमिटेड सीरीज 'द विटनेस' बेशक तीन एपिसोड में कहानी कहती है. लेकिन एक बार शुरू किया तो आखिरी एपिसोड खत्म होने तक आप सीट से उठ भी नहीं पाएंगे. नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज 1992 की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें रेचल निकेल की विम्बल्डन कॉमन (लंदन) में क्रूर हत्या कर दी गई थी. लेकिन उस घटना का एक विटनेस भी था, और यह विटनेस कोई और नहीं बल्कि दो साल से भी कम उम्र का एलेक्स का ही बेटा था.
यही सबसे बड़ा पेंच है. अब यह बच्चा विटनेस है और पुलिस उसी के जरिये कातिल तक पहुंचने की कोशिश करती है. लेकिन एक बच्चा जो सही से बोल भी नहीं सकता, वो कातिल का पता कैसे बताएगा, और कातिल तक पुलिस कैसे पहुंचती है? इन सारे सवालों के जवाब तो सीरीज देखने पर ही मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: OTT पर किंग बने इमरान हाशमी, 133 दिन से नेटफ्लिक्स टॉप 10 में शामिल 7 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज
सीरीज पिता आंद्रे हैंसकॉम्बे और बेटे एलेक्स की जिंदगी पर आधारित है. रेचल की हत्या के बाद आंद्रे बेटे की परवरिश करता है और ट्रॉमाटाइज्ड बेटे के लिए सब कुछ करने की कोशिश करता है. मीडिया की अंधाधुंध कवरेज, पुलिस की गलत जांच और समाज के दबाव के बीच पिता-पुत्र की इस लड़ाई को रोब विलियम्स ने क्रिएट किया है. इसका डायरेक्शन एलेक्स विंकलर ने किया है.
नेटफ्लिक्स सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में जॉर्डन बोल्गर आंद्रे हैंसकॉम्बे के रोल में हैं, मैक्स फिंचम टीनएजर एलेक्स और जहसैया विलियम्स छोटे एलेक्स और इलियानॉर विलियम्स रेचल निकेल के रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है.
नेटफ्लिक्स टुडुम के मुताबिक, एलेक्स और आंद्रे हैंसकॉम्बे ने खुद सीरीज के कंसल्टेंट के रूप में काम किया है. उन्होंने कहा, 'हमारी जिंदगी एक लड़ाई रही है. ईश्वर की कृपा और एक-दूसरे का साथ हमें आगे बढ़ाता रहा. हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक विश्वास, आशा, प्यार और कभी हार न मानने की शक्ति देखेंगे.' सीरीज एलेक्स की किताब 'लेटिंग गो' पर आधारित है.
यह भी पढ़ें: 2026 की सबसे सस्ती हॉरर मूवी, 9 करोड़ में कमाए 1600 करोड़, 20 दिन में हुई शूट
कुल मिलाकर 'द विटनेस' नेटफ्लिक्स की ऐसी सीरीज है जो न सिर्फ एक घटना की पूरी पड़ताल करती है बल्कि यह भी बताती है कि किसी भी घटना के बाद उसका असर उसके परिवार पर क्या पड़ता है. कुल मिलाकर अगर इस वीकेंड आपके पास तीन घंटे खाली हैं तो इसे जरूर आजमा सकते हैं.