मोनालिसा के ताऊ का आरोप, बताया ब्रेनवॉश करके करवाई गई एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी, बोले- इन लोगों ने क्या किया?

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोसले के ताऊजी ने कहा-फंसाने के बाद, वे उसे 4-5 दिनों तक घुमाते रहे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा को ब्रेनवॉश करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली:

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों चर्चा में हैं, जिन्होंने हाल ही में मुस्लिम एक्टर फरहान से केरल में शादी की है. इस शादी के बाद लव जिहाद पर चर्चा शुरु हो गई है. जबकि हाल ही में मोनालिसा भोसले के ताऊ विजय भोसले ने कथित तौर पर कहा है कि मोनालिसा को उनके ससुराल वालों ने कैद कर लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इंटरफेथ मैरिज उनके परिवार में स्वीकार नहीं है और वह मोनालिसा के इस कदम को बढ़ावा नहीं देते हैं.

मोनालिसा का किया गया ब्रेनवॉश! 

IANS को दिए इंटरव्यू में कहा, "हमारी जाति और समाज में हम ऐसी बातों को पसंद नहीं करते. देखिए, हम बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे लोग नहीं हैं, लेकिन केरल के लोगों ने जो किया, वह बहुत गलत था. कुंभ मेले के बाद हमारी बेटी खुद ही वायरल हो गई थी. इन लोगों ने क्या किया? उन्होंने उसे यह कहकर उकसाया कि 'तुम्हारे शहर में कोई एक्टिंग नहीं सिखाता. तो एक काम करो, केरल आ जाओ, हम उसे अच्छे से पढ़ाएंगे, उसे अच्छी एक्टिंग सिखाएंगे, उसके साथ रील्स बनवाएंगे.' उन्होंने यह सब बातें मोनालिसा के पिता से कही थी."

ये भी पढे़ं- कौन है महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति, जिन्हें 6 महीने डेट करके 18 की उम्र में की शादी

विजय भोसले ने कहा- मोनालिसा बहुत भोली है.

आगे विजय भोसले ने कहा, "जैसे ही उन लोगों ने उसे बुलाया, उसे लगा कि वह कुछ एक्टिंग सीखेगी, कुछ न कुछ करेगी. हमारी बेटी बहुत भोली है. वहां के लोगों ने उसे फंसा लिया है. फंसाने के बाद, वे उसे 4-5 दिनों तक घुमाते रहे, उसे अच्छी जगहों पर ले गए, उसे अपने इलाके की अच्छी-अच्छी जगहें दिखाईं. फिर, हमने अपने भाई को बुलाया, हम भी अचानक वहां पहुंच गए. मेरी मां की तबीयत खराब थी और उनसे घर लौटने को कहा. उन्होंने अपना सामान कार में रख दिया, लेकिन ड्राइवर एयरपोर्ट नहीं गया, बल्कि वे लोग पुलिस स्टेशन में चले गए. इसी बीच, वह लड़का गया और उसने कुछ कहा. मुझे उनकी भाषा समझ नहीं आती, इसलिए वे पुलिस स्टेशन गए, वह भी पुलिस स्टेशन गया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोनालिसा 18 साल की है, और तुम्हारी बेटी तुम्हारे साथ नहीं आना चाहती. तुम जाओ, तुम अपनी टिकट लेकर जाओ." वहीं दावा किया गया कि मोनालिसा उनके साथ नहीं जाना चाहती थी. 

Advertisement

मोनालिसा की शादी के बारे में

मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी तब चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, कपल ने 11 मार्च, 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की, जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने दावा किया कि शादी से पहले करीब छह महीने तक फरमान के साथ रिश्ते में थीं. 

ये भी पढे़ं- महाकुंभ की वायरल गर्ल ने किया था शादी के लिए प्रपोज, मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने किया था मोनालिसा को मना, बोले- 6 महीने 60 साल बराबर

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने जारी किया Ayatollah Khamenei का वीडियो | Iran War News | Breaking News