Monalisa: मोनालिसा की मुस्लिम लड़के से शादी पर बवाल मचने के बाद, अब मां की बिगड़ी तबीयत, बोलीं- 10 दिन से नहीं हुई बात 

मोनालिसा और फरमान खान की शादी की खबर सामने आने के बाद कथित तौर पर इसे लव जेहाद का मामला बताया जाने लगा. परिवार की चिंता और मां की बिगड़ती तबीयत ने इस पूरे मामले को  काफी संवेदनशील बना दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मोनालिसा की मां की बिगड़ी तबियत
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के खरगौन जिले के माहेश्वर की ‘वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं.  हाल ही में उन्होंने मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी कर ली, जिसके बाद उनकी शादी ने विवाद का रूप ले लिया. उनकी शादी को लव जेहाद कहा गया, वहीं उनका परिवार भी उनकी शादी में शामिल नहीं हुआ.  मोनालिसा के परिवार की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है. अब हालिया वीडियो में उनकी मां बेटी के लिए रोती बिलखती नजर आईं.  उनकी शादी के बाद से ही उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई है.  

मोनालिसा के घर में मातम का माहौल
मोनालिसा ने अचानक शादी कर के फैंस को ही नहीं अपने परिवार को भी चौंका दिया. उनके करीबी लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घर में मातम का माहौल है.  बेटी के अचानक घर छोड़कर जाने और उससे बातचीत न हो पाने की वजह से पूरा परिवार मानसिक दबाव में है. उनके पिता का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था. अब उनकी मां वायरल वीडियो में रोती बिलखती दिख रही हैं. परिवार के सदस्य उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बेटी की चिंता में बेहद दुख में दिखीं.  

बहन ने सरकार से मांगी मदद
 मोनालिसा की बहन जेसिका भी उनकी शादी से गहरे दुख में हैं.  उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है.  जेसिका का कहना है कि उनकी बहन को धोखे से ले जाया गया और परिवार को उससे बात तक नहीं करने दी जा रही है. उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी बहन को सुरक्षित वापस लाने में मदद करे.

Advertisement

लव जेहाद का आरोप 
मोनालिसा और फरमान खान की शादी की खबर सामने आने के बाद कहा जाने लगा कि यह लव जेहाद का मामला है.  वहीं मोना ने कहा कि उन्होंने मुसलमान लड़के से हिंदू रीति रिवाजों से शादी है. हालांकि परिवार की चिंता और मां की बिगड़ती तबीयत ने इस पूरे मामले को  काफी संवेदनशील बना दिया है. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान की नाक के नीच से Trump ने कैसे निकाल लिया अपना पायलट? | Dekh Raha Hai India