महाकुंभ वाली मोनालिसा के 'दिलजानिया' ने उड़ाया गर्दा, कजरारी आंखों वाली वायरल गर्ल का सॉन्ग एक करोड़ के पार

महाकुंभ की मोनालिसा की फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर पिछले दिनों चर्चा में रहा. वहीं अब उनके गाने दिल जानिया को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मोनालिसा का नया गाना दिल जानिया वायरल हो रहा है
नई दिल्ली:

महाकुंभ मेला में वायरल हुई मोनालिसा अब एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर' है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था. यह काफी चर्चा में रहा. लेकिन अब उनका नया गाना 'दिल जानिया' भी यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. वीनस म्यूजिक पर रिलीज होते ही फैंस के बीच गाना चर्चा में हैं. इस गाने को 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो कि मोनालिसा की बढ़ती लोकप्रियता का एक और उदाहरण है. 

मोनालिसा ने फैंस को कहा शुक्रिया 

मोनालिसा ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मैं अपने फैंस का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मेरे गीत ''दिल जानिया' को इतना प्यार दिया है. यह गीत मेरे लिए बहुत खास है, और मुझे खुशी है कि यह लोगों को पसंद आ रहा है. मैं खासकर महेंद्र लोढ़ी और संजय भूषण पटियाला जी को विशेष धन्यवाद देती हूं.

ये भी पढ़ें- महाकुंभ की मोनालिसा की फिल्म का आया टीजर, हाथ में मशाल लिए आई नजर, ली है इतनी फीस

Advertisement

मोनालिसा के नए गाने के बारे में 

"'दिल जानिया'" एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें मोनालिसा ने समर्थ मेहता के साथ काम किया है. गीत को चंडीगढ़ के गायक लाइसेल राय ने गाया है, संगीत तुर्बन बीट्स ने दिया है, और गीत गम्मी ने लिखा है. मोनालिसा की यह नई पेशकश दर्शकों को पसंद आ रही है, और यह गीत जल्द ही लोकप्रिय हो गया है. वहीं यूट्यूब पर फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. 

गौरतलब है कि मोनालिसा की फिल्म  द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसके लिए मोनालिसा ने केवल 21 लाख रुपए चार्ज कर रही थी. वहीं 1 लाख रुपए पेमेंट उन्हें साइनिंग अमाउंट के तौर में दी गई थी.  

ये भी पढ़ें- Monalisa Photo: मोनालिसा की पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर की शूटिंग शुरू, निभाएंगी ये दमदार किरदार

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के कब्जे में Trump का पायलट? | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Attack On US
Topics mentioned in this article