मोनालिसा की शादी के 8 दिन बाद पति फरहान के बारे में खुलासा, लव जिहाद बताने वाले सनोज मिश्रा ने महाकुंभ गर्ल के पति का बताया सच

Monalisa Husband: निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा और फरहान खान की शादी को 'लव-जिहाद' बताया और पीएम मोदी से अपील की.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Monalisa Husband: मोनालिसा के पति फरहान के बारे में सनोज मिश्रा ने कही ये बात
नई दिल्ली:

Monalisa Husband: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चित हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं. फरमान खान के साथ केरल में शादी करने के बाद उनके परिवारवालों ने लड़के पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन अब फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है और इसे केरल का प्रभाव बताया है. फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "वे निश्चित रूप से केरल सरकार को धन्यवाद देंगे क्योंकि केरल ने ऐसे लड़के को वहां दामाद बनाया है. आप हाल के आंकड़ों से देख सकते हैं कि केरल में लगभग डेढ़ हजार लड़कियों को विदेश भेजा गया है और वो भी हवाई जहाज में नहीं बल्कि कंटेनर में भर कर भेजा गया है. इतना ही नहीं, दिल्ली और मध्य प्रदेश से भी लड़कियां गायब हो रही है. अगर सरकार और जांच एजेंसियां इस मुद्दे पर गहन जांच करती है तो उसके तार केरल से जुड़े होंगे. उन्होंने कहा कि लड़कियों के गायब होने के पीछे केरल सरकार की बहुत बड़ी भूमिका हो सकता है. सनातन धर्म को बदनाम करने में केरल सरकार सबसे आगे रही है.

सनोज मिश्रा ने बताया था- मोनालिसा की शादी को लव-जिहाद

निर्देशक सनोज मिश्रा ने आगे कहा, "असल बात यह है कि जब सीएए का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, तब उन्हें (फरमान खान) शाहीन बाग में शरजील इमाम के साथ कई बार देखा गया था. बहुत सारी कड़ियां हैं, जो साफ दिखाती हैं कि इन मामलों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का हाथ है." उन्होंने छांगुर बाबा का उदाहरण देते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन का काम कैसे किया जाता था. कई मुस्लिम बेरोजगार लड़के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े हैं, जो जिन कामों में संलिप्त हैं.

ये भी पढ़ें- कौन है महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति, जिन्हें 6 महीने डेट करके 18 की उम्र में की शादी

फरमान खान का सनोज मिश्रा बताया सच

सनोज मिश्रा ने बताया कि फरमान खान कोई अभिनेता नहीं है, उसकी कोई फिल्म नहीं है, बस फिल्म के नाम पर पूजा होती है, एक पोस्टर रिलीज होता है, बस. यह सब इस घटना को अंजाम देने के लिए किया गया. उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से अपील की है कि वो इस मामले को गंभीरता से लें क्योंकि यह सिर्फ मोनालिसा का मामला नहीं, बल्कि पूरे देश की लड़कियों की सुरक्षा का मामला है.

Advertisement

बागपत के रहने वाले एक मुस्लिम हैं मोनालिसा के पति

मोनालिसा और फरहान खान की शादी को लेकर निर्देशक ने कहा, "दोनों की शादी लव जिहाद है. सब कुछ बिल्कुल साफ है, सारे मामले स्पष्ट हैं. वह बागपत के रहने वाले एक मुस्लिम हैं और उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. वह जूते ठीक करने वाले एक व्यक्ति के बेटे हैं और उन्होंने केरल जाकर शादी कर ली, जो लव जिहाद का एक बड़ा केंद्र बन गया है. केरल वामपंथियों का बड़ा हब है, सालों से सनातन धर्म के पीछे पड़े हैं. केरल स्टोरी पर जो फिल्में हमारे देश में बनी हैं, केरल की सच्चाई दिखाती हैं."

ये भी पढ़ें- महाकुंभ की वायरल गर्ल ने किया था शादी के लिए प्रपोज, मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने किया था मोनालिसा को मना, बोले- 6 महीने 60 साल बराबर

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में BJP को बहुमत या ममता लगाएंगी चौका? Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article