मोनालिसा शादी के बाद पहली बार आई सामने, बोलीं- मैंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है, ये लव जिहाद नहीं

मुस्लिम एक्टर से शादी करने के बाद महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपनी शादी पर रिएक्शन दिया और लव जिहाद कहने वालों को जवाब दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मोनालिसा ने लव जिहाद के आरोंपों पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

मोनालिसा भोसले, जो महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से फेमस है. उन्होंने हाल ही में मुस्लिम एक्टर फरमान से शादी की है, जिसके बाद उन्होंने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी शादी पर रिएक्शन दिया है. वहीं अपनी शादी को लव जिहाद कहने वाले लोगों को करारा जवाब दिया और बताया कि उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है. उन्होंने कहा- मैंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. ये 'लव जिहाद' नहीं है. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं.

मोनालिसा ने कहा- हिंदू रीति रिवाज से की है शादी

हमारी जो शादी हुई है वो हिंदू रीति रिवाज से हुई है. वैसे तो ये मेरे से शादी करना नहीं चाहता था. मैंने ही खुद इनसे जबरदस्ती शादी की थी. मेरे मम्मी पापा घर पर किसी दूसरे से शादी करवाना चाहते थे. तो मुझे वो लड़का अच्छा नहीं लगा. बुआ का लड़का था वो. बुआ के लड़के से मैं शादी करुंगी तो वह मेरा भाई लगा. इसलिए मैंने सोचा कि मैं इनसे शादी नहीं करुंगी. पापा साथ में आए थे मेरे. अभी भी यहीं हैं मेरे पापा. लेकिन उन्होंने शादी अटेंड नहीं की. नो मेरे साथ में ही आए थे . अभी नाराज हैं. कल मिले थे हम उनसे. 

ये भी पढ़ें- द केरल स्टोरी पार्ट-3 आ गया है... महाकुंभ की मोनालिसा पर इस एक्ट्रेस ने कसा तंज, बोलीं- बिना परिवार की सहमति के शादी की

Advertisement

मोनालिसा के पति ने कहा, हमने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है. मैंने वहीं मोनालिसा ने कहा, मैं सब धर्म को बराबर मानती हूं. वहीं उम्र का सबूत देते हुए कपल ने आधार कार्ड दिखाया, जिसमें उनकी उम्र कंफर्म की है. 

ये भी पढ़ें- कौन है महाकुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति, जिन्हें 6 महीने डेट करके 18 की उम्र में की शादी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti: Astrologer ने साल भर पहले ही कर दी थी 'विजय' की भविष्यवाणी, थलापति ने दिया इनाम
Topics mentioned in this article