Monalisa के ससुर बेटे की शादी से नाराज, बोले- कल बच्चे होंगे तो सवाल उठेगा किस बिरादरी के हैं...

मोनालिसा ने जिस तरह फिल्मी अंदाज में पहले शादी की और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठ रहे सवालों का जवाब दिया. उसी तरह एक उन्हें लेकर एक और फिल्मी टाइप की खबर आई है. दरअसल उनके ससुर यानी फरमान ने इस शादी से नाराजगी जताई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मोनालिसा से खफा ससुरालवाले!
Social Media
नई दिल्ली:

Monalisa Father In Law Angry: महाकुंभ 2025 में माला बेचने का काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो, सेल्फी के लिए लगने लगी भीड़, परेशान होकर पिता ने भेज दिया गांव, फिर कहानी में डायरेक्टर सनोज मिश्रा, फिल्म ऑफर हुई और धीरे धीरे मोनालिसा की जिंदगी बदलती गई. आज वो एक कॉन्फिडेंट प्रोफेशनल हैं जो कभी फिल्म की शूटिंग तो कभी म्यूजिक वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं. प्रोफेशल लाइफ से अलग अब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में एक कदम उठाया जो कि अब चर्चा में छाया हुआ है. मोनालिसा ने शादी कर ली. मोनालिसा की शादी पर बातें इसलिए शुरू हो गईं क्योंकि उन्होंने फरमान से शादी की. 

शादी की खबरें आने के बाद इस पर कई सवाल उठ गए. इस रिश्ते को लव जिहाद और केरल स्टोरी 3 तक का नाम दे दिया गया. विवाद बढ़ता देख मोनालिसा और फरमान ने साथ मिलकर एक प्रेस कॉनफ्रेंस की. इसमें उन्होंने शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर सभी सवालों के जवाब दिए. बातचीत में मोना ने बताया कि उनके घरवाले बुआ के लड़के से शादी करवाना चाहते थे. उन्होंने फरमान से शादी करनी चाही. यह बात उनके परिवार को नाराज कर गई. मोना ने बताया कि उनके पिता शादी में शामिल नहीं हुए थे. अब एक तरफ मोना का परिवार रूठा हुआ है तो वहीं ससुराल में भी कोई खास खुशी का माहौल नहीं है. मोना के ससुर यानी फरमान के पिता चौधरी जाफर अली ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई है.

'फरमान-मोनालिसा की शादी से खुश नहीं'  

फरमान के पिता चौधरी जाफर अली ने बताया कि फरमान साल में एक–दो बार ही घर आता है. उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने जो शादी की है, उससे हम खुश नहीं हैं और हमने अब तक उससे इस बारे में कोई बात नहीं की है. मेरी उससे लगभग 15 दिन पहले फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने अपनी शादी के बारे में कुछ भी नहीं बताया. मुझे सिर्फ इतना पता था कि फरमान और उसके साथ फिल्मों में काम करने वाली लड़की के बीच दोस्ती है. लेकिन यह जानकारी नहीं थी कि वे शादी कर लेंगे. 

Advertisement

जाफर अली ने कहा, मुझे मेरे छोटे बेटे ने फोन पर बताया कि फरमान ने शादी कर ली है और यह खबर टीवी पर चल रही है. जब मैंने यह खबर देखी तो मुझे पूरी रात नींद नहीं आई और मैं सो नहीं पाया, क्योंकि उसके इस फैसले से मैं बहुत दुखी था. मेरा मन इसलिए परेशान था क्योंकि उसने मेरी मर्जी के बिना शादी की. फरमान की शादी हम करते और अपनी जाति में ही करते. अब यह मामला पीढ़ियों तक जाएगा. उनके बच्चे होंगे और फिर यह सवाल उठेगा कि बच्चे किस बिरादरी के हैं. इससे आगे चलकर बच्चों की शादी में भी दिक्कतें आएंगी. अगर वह घर आएगा तो मैं उससे नाराज रहूंगा और मैं उसे घर में भी नहीं घुसने दूंगा.

Featured Video Of The Day
LPG Price Controversy: 'तो Cycle से चलेंगे Samajwadi Party वाले' क्या बोले Manoj Kaka? | War News