लाल जैकेट में मोगेम्बो ने खूब किया राखी सावंत के साथ डांस, अमरीश पुरी नहीं एक्ट्रेस का पुराना लुक देख फैंस हुए शॉक्ड

मोगेम्बो खुश हुआ’ कहकर खौफ पैदा करने वाले अमरीश पुरी का एक अनदेखा अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म मिस्केटर इंडिया सेट से सामने आए बिहाइंड द सीन वीडियो में सख्त विलेन मोगेम्बो डांस करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमरीश पुरी और राखी सावंत का वीडियो
नई दिल्ली:

मोगेम्बो खुश हुआ... ये डायलोग सुनते ही ऐसी इमेज जहन में आती है जो सख्त है, बेरहम है. जो खौफ का दूसरा नाम है. सिर्फ मोगेम्बो ही नहीं अपने निभाए हर निगेटिव किरदार में ऐसे ही डर को जगह देते आए थे सीनियर एक्टर अमरीश पुरी. वैसे तो उनकी एक्टिंग इतनी लाजवाब थी कि वो विलेन से लेकर सपोर्टिंग रोल में भी शानदार लगते थे. लेकिन उनकी कद काठी के साथ डांस करने की उम्मीद करना शायद बेमानी लग सकता है. पर, अमरीश पुरी ने अपनी कुछ फिल्मों में ठुमके भी लगाए हैं. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बिहाइंड द सीन वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मोगेम्बो को डांस कराने के लिए सेट पर कितनी मेहनत होती थी.

जब थिरके अमरीश पुरी

इंस्टाग्राम पर ये बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हो रहा है. कैप्शन के मुताबिक ये फिल्म बदमाश नंबर वन का सीन है. जिसमें अमरीश पुरी एक स्पेशल डांस कर रहे हैं. जी हां, चौंकिए नहीं सही सुन रहे हैं आप. अमरीश पुरी एक स्पेशल सॉन्ग का हिस्सा बने हैं. जिसमें भरपूर सिजलिंग लुक के साथ मौजूद हैं राखी सावंत. जिनके साथ अमरीश पुरी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. काले पेंट और कोट के साथ वो काला चश्मा लगाए हुए हैं. सिल्वर कलर की रिवीलिंग ड्रेस में राखी सावंत उनके साथ डांस करती दिख रही हैं.

ये भी पढे़ं- 27 साल पुरानी फिल्म के गाने को धुरंधर 2 में किया गया बिना इजाजत इस्तेमाल, डायरेक्टर ने कहा- 'ये लोग चोर हैं' 

Advertisement

ऐसे की तैयारी

अमरीश पुरी को डांस करते देखना जितना अजीब लगता है उतने ही पापड़ बेलते हुए टीम को भी देखा जा सकता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य हैं. जो फ्रेम में कमांड देते हुए दिख रहे हैं. इसके बाद चटख लाल वेस्ट कोट पहने अमरीश पुरी नजर आते हैं. जिन्हें एक डांस ट्रेनर स्टेप्स की प्रेक्टिस कराती हुई दिख रही है. उस प्रेक्टिस सीन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक एक स्टेप याद कराने में कितनी मेहनत की जा रही है. पर, इसमें कोई दो राय नहीं कि अमरीश पुरी जैसे लीजेंड ने पर्दे पर भी इस सीन को यादगार बना ही दिया होगा. वीडियो देखकर फैन्स भी दिल के इमोजी बना कर अमरीश पुरी को याद कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- व्हील ऑफ फॉर्च्यून में अनलकी साबित हुई ये एक्ट्रेस, जीरो हुआ बैलेंस, व्हील घुमाकर भी मिला सिर्फ एक रुपया, अक्षय कुमार ने थमाया जूता

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon | PAK में डील होगी या जंग भड़केगी? |Iran US Ceasefire
Topics mentioned in this article